फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   second dose of vaccine could be administered any where

अन्यत्र ले सकते हैं टीके की दूसरी डोज

Thu, 18 Feb 2021 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
second dose of vaccine could be administered any where
अन्यत्र ले सकते हैं टीके की दूसरी डोज
विज्ञापन

देवरिया। कोविड-19 की दूसरी डोज अब कहीं भी लगवाई जा सकती है। महालेखाकार कार्यालय इलाहाबाद के लेखाधिकारी के पत्र के जवाब में राज्य स्वास्थ्य मिशन की निदेशक ने यह जानकारी दी। साथ ही सीएमओ को भी पत्र लिखा है।
विकास खंड गौरीबाजार क्षेत्र के मठियामाफी निवासी वरुण यादव महालेखाकार कार्यालय इलाहाबाद में लेखाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता मातेश्वर यादव सीबीआई में इंस्पेक्टर हैं। उन्हें आठ फरवरी को वैक्सीन की पहली डोज पंचकुला चंडीगढ़ में लगी। इसके बाद वह किसी कार्य से गांव आ गए हैं, जबकि 28 दिन बाद वैक्सीन की दूसरी डोज छह मार्च को लगनी है। ऐसे में उन्होंने राज्य स्वास्थ्य मिशन के निदेशक अर्पणा उपाध्याय को पत्र लिखा था। निदेशक ने बताया है कि किसी व्यक्ति को राज्य व जिले से बाहर पहला टीका लगा है तो दूसरी डोज के लिए वह उपयुक्त जिले के सीएमओ से संपर्क आईडी, पहले लगे टीका का दस्तावेज देना होगा। इसके बाद उसे वैक्सीन की दूसरी डोज लगा दी जाएगी। उन्होंने लेखाधिकारी को पत्र का जवाब देने के साथ ही सीएमओ को पत्र भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमओ डॉ. आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों के लिए इस तरह की व्यवस्था है। टीका लगवाने के लिए संबंधित व्यक्ति नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह से संपर्क कर सकता है। सामान्य लोगों के लिए इस तरह की गाइडलाइन के बारे में जानकारी कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed