फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   School vehicle carrying children home attacked, glass broken

Deoria News: बच्चों को घर ले जा रहे स्कूल वाहन पर हमला, टूटा शीशा

Thu, 19 Dec 2024 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 19 Dec 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
School vehicle carrying children home attacked, glass broken
रामपुर कारखाना। नगर पंचायत स्थित प्रज्ञा इंटर कॉलेज के वाहन पर कुछ लोगों ने बृहस्पतिवार दोपहर रॉड से हमला कर दिया। वाहन का शीशा टूट गया। हालांकि, इसमें कोई बच्चा घायल नहीं हुआ। सूचना पर आसपास के लोग पहुंच गए। प्रधानाचार्य एसपी जायसवाल ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को स्कूल के बच्चे वाहन में बैठकर घर जा रहे थे। सिरसिया नहर के निकट कुछ युवकों ने चलती गाड़ी पर पीछे से रॉड से हमला कर दिया। इससे वाहन का शीशा टूट गया और बच्चे चिल्लाने लगे। मौके पर आसपास के लोग आ गए। बाद में बच्चों को समझा-बुझाकर ड्राइवर घर लेकर गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्य की तरफ से तहरीर मिली है। मनबढ़ों की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed