{"_id":"612e730f8ebc3e60f10df0d4","slug":"school-deoria-news-gkp407485276","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से कक्षा एक से पांचवीं तक के खुलेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से कक्षा एक से पांचवीं तक के खुलेंगे स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तैयारियां पूरी, स्कूल के शिक्षकों व प्रबंधकों को छात्रों के आने का है इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना की दूसरी लहर के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने पर अब कक्षा एक से पांचवीं तक के भी परिषदीय व प्राइवेट स्कूल बुधवार से खुलेंगे। प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को भी छात्र-छात्राओं के आने का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि अभिभावकों के मन में महामारी एवं संभावित तीसरी लहर के बारे में लगातार चर्चा होने से भय भी बना हुआ है।
शासन के आदेश पर एक सितंबर से कक्षा एक से पांचवीं तक के स्कूल भी खोले जाएंगे। इसके लिए स्कूलों में साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन मंगलवार को कराया गया। सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन गंभीरता से हो, इसके लिए स्कूल प्रबंधक अपने स्टॉफ के साथ बैठक कर इस बारे में आवश्यक दिशा निर्देश भी दे चुके हैं।
तीसरी लहर की आशंका से सहमे हुए हैं अभिभावक
पिछले सत्र से ही पाल्यों की पढ़ाई लगातार बाधित रहने से अभिभावक बच्चों की शिक्षा को लेकर परेशान हैं। राकेश चौरसिया, दीनानाथ मिश्रा, प्रमोद तिवारी ने कहा कि कोविड प्रोटोकाल के साथ 50 प्रतिशत क्षमता के साथ स्कूल खुलने चाहिए, ताकि बच्चे रोजाना स्कूल जाकर पढ़ाई कर सकें। हालांकि देश के कुछ हिस्सों में कोरोना के बढ़ते मामले व तीसरी लहर के आने की आशंका से मन में भय तो है ही।
विज्ञापन
जिले में स्कूलों की स्थिति:
प्राथमिक- 1384
उच्च प्राथमिक- 269
संविलयन - 468
पांचवीं तक के प्राइवेट स्कूल- करीब 1200
----
कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए ही प्राथमिक विद्यालय खुलेंगे। ग्राम पंचायत स्तर पर विद्यालयों की सफाई कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी बच्चों के स्वास्थ्य की निगरानी करेगी। स्थानीय स्तर पर निगरानी समिति की बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। छात्र अभिभावक से सहमति पत्र लेकर ही कक्षा में आएंगे। ज्यादा उपस्थिति के लिए किसी पर दबाव नहीं डालने का आदेश दिया गया है। बेसिक से मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्य को भी इस आदेश का कड़ाई से पालन करना होगा।
- संतोष कुमार राय, बीएसए