फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Scholarships to boost education for 5,279 students

Deoria News: छात्रवृत्ति से संवरेगी पढ़ाई, 5279 विद्यार्थियों को मिले 1.42 करोड़

Sun, 04 Oct 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 04 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Scholarships to boost education for 5,279 students
देवरिया। जिले के 5279 छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। शैक्षिक सत्र 2026-27 में छात्रवृत्ति योजना के तहत इन्हें 1.42 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि मिलेगी।
विज्ञापन

शनिवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के हाथों छात्रवृत्ति वितरण का सीधा प्रसारण जिले के माध्यमिक विद्यालयों में किया गया। इस दौरान लाभार्थियों को छात्रवृत्ति वितरण के प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र में मुख्य कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया और दूसरा कार्यक्रम बापू इंटर कॉलेज सलेमपुर में आयोजित हुआ। कक्षा नौ-दस के 2919 विद्यार्थियों के लिए 65.5955 लाख रुपये, जबकिकक्षा 11-12 के 2360 विद्यार्थियों के लिए 76.45552 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। दोनों वर्गों में कुल 142.05102 लाख रुपये की धनराशि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वदशम में अन्य पिछड़ा वर्ग के 2083 विद्यार्थियों को 46.8675 लाख, अनुसूचित जाति के 397 को 5.558 लाख, अल्पसंख्यक वर्ग के 293 को 8.79 लाख और सामान्य वर्ग के 146 विद्यार्थियों को 4.38 लाख रुपये मिलेंगे।
दशमोत्तर में अन्य पिछड़ा वर्ग के 1646 विद्यार्थियों के लिए 54.1494 लाख, अनुसूचित जाति के 310 के लिए 9.393 लाख, अल्पसंख्यक वर्ग के 250 के लिए 8.24692 लाख और सामान्य वर्ग के 154 विद्यार्थियों के लिए 4.6662 लाख रुपये निर्धारित हैं।

कुल लाभार्थियों में अन्य पिछड़ा वर्ग के 3729, अनुसूचित जाति के 707, अल्पसंख्यक वर्ग के 543 और सामान्य वर्ग के 300 विद्यार्थी शामिल हैं।
धनराशि डीबीटी के माध्यम से खातों में भेजी गई। कार्यक्रम में सीडीओ राजेश कुमार सिंह, डीआईओएस हरिश्चंद्र नाथ, जीआईसी उपप्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद और समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed