फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   SBI declined to accept cash from the Post Office

एसबीआई ने डाकघर का कैश लेने से इंकार किया

Mon, 26 Dec 2016 10:58 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 26 Dec 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
SBI declined to accept cash from the Post Office
डाकघर में ‌मिलेंगी अब कई सुविधाएं - फोटो : demo pic
देवरिया। डाकघर के जिम्मेदार एक अजब समस्या से जूझ रहे हैं। एसबीआई ने प्रधान डाकघर का रुपये लेने से इंकार कर दिया है। बैंक की आनाकानी से डाक महकमा में हड़कंप मच गया है। इस कारण देवरिया और सलेमपुर में 1.5 करोड़ रुपये फंस गए हैं।
विज्ञापन


डाकघर ग्राहकों से 500-1000 रुपये जमा नहीं कर रहा है। यह सभी 500-1000 रुपये के नोट हैं। बैंक प्रबंधन का दावा है कि कैश जमा करने से मना किया गया है। 500-1000 के नोट पर प्रतिबंध के बाद अकाउंट में जमा करने के लिए होड़ मच गई। ग्राहकों ने प्रधान डाकघर, उप डाकघर, ब्रांच ऑफिस में 500-1000 का नोट अपने अकाउंट में जमा किया।
विज्ञापन


देवरिया के डाकघरों से 1.5 करोड़ जमा हुआ। प्रधान डाकघर देवरिया में एक करोड़, सलेमपुर डाकघर में 50 लाख रुपये जमा हुए। इसके बाद डाक कर्मचारी राघवनगर और सलेमपुर स्थित एसबीआई में जमा करने पहुंचे। यहां पर बताया गया कि डाकघर का कैैश जमा करने पर रोक है। अधिकारियों का आदेश है कि डाकघर का रकम नहीं जमा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



मान-मनुहार के बाद भी बैंक के जिम्मेदार नहीं माने। इसके बाद कर्मचारियों ने डाक अधीक्षक को अवगत कराया। मामला बनता नहीं देख कर्मचारी लौट आए और रकम को कोषागार में लाकर जमा करा दिया। एहतियातन अब डाक विभाग ने ग्राहकों से कैश नहीं जमा कर रहा है। इसके चलते रोजाना सैकड़ों ग्राहक लौट रहे हैं। डाक अधीक्षक सूबेदार सिंह ने पीएमजी समेत बैंक के अन्य अधिकारियों को हालात से अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed