{"_id":"6a552ccc5890a19fe905ee4e","slug":"saudi-sends-rs-225-lakh-on-fake-visa-to-snatch-from-youth-deoria-news-c-208-1-deo1032-186790-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: युवक से हड़पे 2.25 लाख फर्जी वीजा पर सऊदी भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: युवक से हड़पे 2.25 लाख फर्जी वीजा पर सऊदी भेजा
Mon, 13 Jul 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक को फर्जी वीजा पर सऊदी अरब भेजने और 2.25 लाख हड़पने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनहुला रामनगर निवासी विजय कुमार ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि रामपुर कारखाना क्षेत्र के विशुनपुरा चिरकिहवा निवासी अनवारुल ने उसे सऊदी अरब में चालक की नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया था।
आरोप है कि आरोपी ने वीजा और विदेश भेजने के नाम पर ऑनलाइन और नकद मिलाकर करीब 2.25 लाख रुपये ले लिए।
शिकायतकर्ता के अनुसार नवंबर 2024 में उसे सऊदी अरब भेजा गया। वहां पहुंचने पर पता चला कि उसे टूरिस्ट वीजा पर भेजा गया है।
नौकरी न मिलने पर उसने भारतीय दूतावास से संपर्क किया और परिजन से आर्थिक सहायता लेकर मार्च 2025 में वापस भारत लौट आया।
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी अश्वनी प्रधान ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। संवाद