फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Saryu surges again; four centimeters above the danger mark.

Deoria News: सरयू में फिर उफान, खतरे के निशान से चार सेंटीमीटर ऊपर

Fri, 18 Sep 2026 12:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Saryu surges again; four centimeters above the danger mark.
भागलपुर। पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर सरयू नदी के जलस्तर पर दिखाई देने लगा है। नदी का जलस्तर लगातार दूसरे दिन बढ़ा है। तुर्तीपार गेज पर बृहस्पतिवार शाम चार बजे नदी का जलस्तर 64.05 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

यह खतरे के निशान 64.01 मीटर से चार सेंटीमीटर ऊपर है। केंद्रीय जल आयोग ने अगले 24 घंटे में नदी के जलस्तर में और बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जताया है। जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

दो दिन पहले सरयू का जलस्तर घटकर खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया था। इसके बाद बुधवार सुबह तक नदी का जलस्तर स्थिर रहा। बुधवार शाम से नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा। बृहस्पतिवार को इसमें तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे के आंकड़ों के मुताबिक नदी का जलस्तर 12 सेंटीमीटर बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार तुर्तीपार गेज पर बुधवार शाम चार बजे सरयू का जलस्तर 63.93 मीटर दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार शाम चार बजे यह बढ़कर 64.05 मीटर हो गया।

इस तरह 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 12 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। बाढ़ विभाग के सहायक अभियंता उपेंद्र कुमार ने कहा कि नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बंधों पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed