फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   saryu river in spate sue to rain

बरहज में 27 मिमी हुई बारिश, सरयू उफान पर

Fri, 10 Jul 2020 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
saryu river in spate sue to rain
बरहज में 27 मिमी हुई बारिश, सरयू उफान पर
विज्ञापन

बरहज। सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी खतरे के निशान 66.50 मीटर से 60 सेमी ऊपर बह रही है। उससे ग्रामीणों में दहशत है। सरयू में उफान आने से बाढ़ का पानी कपरवार के निकट रामजानकी मार्ग तक पहुंच गया है। प्रशासन ने हालात से निपटने के लिए भदिला प्रथम और देवार के कुछ टोलों में नाव लगा दी है।
शुक्रवार सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। सरयू नदी उफान पर है। नदी का पानी कटइलवा गांव से खेतों के रास्ते नौकाटोला, कुवाईच टोला, मठियां गांव से रामजानकी मार्ग के करीब तक पहुंच गया है। पिछले चार दिनों से नदी के बढ़ रहे जलस्तर को देखकर तटवर्ती गांवों के लोगों में दहशत है। जवाहिर यादव, मुखलाल, चंदन, विवेक सिंह आदि का कहना है कि नदी में उफान जारी है। बारिश और बढ़ता जलस्तर 1998 की याद दिला रहा है।
विज्ञापन

नदी में बाढ़ आने से भदिला प्रथम, परसियां-विशुनपुर देवार के कुछ टोलों के मार्ग तक पानी पहुंच गया है। उससे आवागमन प्रभावित है। इस संबंध में एसडीएम सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जलस्तर में इजाफा हुआ है। आवागमन के लिए नाव की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed