{"_id":"66995f6318573d242f09573f","slug":"saryu-picked-up-speed-again-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-130574-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सरयू ने फिर पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सरयू ने फिर पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन
भागलपुर में बढ़ता सरयू का जलस्तरफोटो- संवाद
- केंद्रीय जल आयोग के अनुसार एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से दोबारा जलस्तर में बढ़ोतरी
संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। सरयू नदी में दोबारा एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार दोपहर से नदी में बढ़ाव शुरू हो गया है, जिससे तटवर्ती इलाकों में फिर हलचल तेज हो गई है। नदी के जलस्तर में हो रहे उतार-चढ़ाव से तटवर्ती इलाकों के लोग फिर से सहम गए हैं।
जल आयोग के अनुसार नदी के जलस्तर में बृहस्पतिवार दोपहर से दोबारा बढ़ोतरी शुरू हो गई। नदी एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है, लेकिन अभी खतरे के निशान से 44 सेमी नीचे बह रही है। तुर्तीपार रेगुलेटर पर नदी का जलस्तर शाम 4 बजे 63 मीटर 86 सेमी दर्ज किया गया। केंद्रीय जल आयोग के जेई प्रकाश ओझा ने बताया कि नेपाल से पानी छोड़े जाने से नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। नदी खतरे के निशान से अभी बहुत नीचे बह रही है।