फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Saryu flowing 95 cm above the red mark is stable for 24 hours

Deoria News: लाल निशान से 95 सेमी ऊपर बह रही सरयू 24 घंटे से स्थिर

Wed, 28 Aug 2024 05:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 28 Aug 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Saryu flowing 95 cm above the red mark is stable for 24 hours
बरहज में सरयू के उफनाने से गोरखपुर के कोलखास गांव में घुसा बाढ़ का पानी
भागलपुर। सरयू नदी का जलस्तर 24 घंटे से स्थिर है। जल स्तर स्थिर होने से तटवर्ती इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली है। तुर्तीपार रेगुलेटर पर नदी अब भी खतरा निशान से 95 सेमी ऊपर बह रही है। नदी में हो रहे उतार-चढ़ाव ने तटवर्ती गांवों के लोगों को सकते में डाल रखा है। सोमवार को धीमी गति से बढ़ रही सरयू नदी शाम को स्थिर हो गई। यही स्थिति मंगलवार शाम तक बरकरार रही। कई क्षेत्रों में जलभराव होने से लोगों काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार शाम चार बजे नदी का जलस्तर 65.25 मीटर रिकार्ड किया गया। अगले 24 घंटे में आयोग ने जलस्तर में कमी आने का पूर्वानुमान जताया है। भागलपुर क्षेत्र के रिहायशी इलाकों और बस्ती में पानी पहुंच गया है। छित्तूपुर रेगुलेटर और भागलपुर मईल मार्ग बंधे पर पानी का दबाव बना हुआ है। संभावित बाढ़ के खतरे को लेकर प्रशासन ने एहतियात उपाय कर लिए हैं। एसडीएम बरहज अंगद यादव ने बताया कि बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट है तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ राहत चौकियां स्थापित कर नदी की प्रकृति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed