फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Saryu crosses warning point in Turtipar

Deoria News: तुर्तीपार में सरयू ने चेतावनी बिंदु पार किया

Wed, 07 Aug 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Saryu crosses warning point in Turtipar
बरहज में नवीन बांध से टकराता सरयू नदी का बढ़ा जलस्तर    संवाद
-एक सेमी ऊपर बह रही नदी, देवसिया के स्पर बंधे पर बना होल, लगातार हो रही बारिश से 24 घंटे में जलस्तर में हुई वृद्धि
विज्ञापन

- तटवर्ती रहने वाले लोगों को सताने लगी बाढ़ की चिंता
- पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश और एल्गिन ब्रिज के अपस्ट्रीम से पानी छोड़े जाने के चलते जलस्तर में वृद्धि
संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश से सरयू के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। 24 घंटे में नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदू के निशान को पार कर गया है। महज कुछ सेमी ही खतरे के निशान को छूने के लिए नदी का जलस्तर बेकरार है। अगर लगातार बारिश होती रही तो जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जाएगा।
इधर चेतावनी बिंदु के जलस्तर को पार करते ही नदी के तटवर्ती गांवों के लोगों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं। नदी तुर्तीपार रेगुलेटर पर चेतावनी बिंदु पार कर चुकी है, और खतरे के निशान की ओर बढ़ रही है। रविवार की दोपहर तुर्तीपार रेगुलेटर पर नदी का जलस्तर 63 मीटर 11 सेमी दर्ज किया गया, जो चेतावनी लेवल 63 मीटर 10 सेमी से एक सेमी ऊपर है।
विज्ञापन

तुर्तीपार रेगुलेटर पर खतरा निशान 64 मीटर 30 सेमी अंकित है। केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के कर्मचारियों के अनुसार नदी के जलस्तर में शनिवार दोपहर से 7 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी शुरू हो गई, जिससे निचले इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। इधर रविवार की सुबह से नदी में दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नदी का पानी रिहायशी इलाकों की तरफ तेजी से फैल रहा है। फिलहाल नदी रेगुलेटर पर अंकित खतरे के निशान से एक मीटर 19 सेमी नीचे है। नदी के तटवर्ती इलाकों के गांवों भागलपुर, छित्तूपुर, देवसिया, बलिया, नरियांव, मईल, तेलिया कला के लोगों का मानना है कि अगर नदी का जलस्तर ईसी तरह बढ़ता रहा तो तबाही मचना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के जेई प्रकाश ओझा ने बताया कि पहाड़ी व मैदानी इलाकों में हो रही बारिश और एल्गिन ब्रिज के अपस्ट्रीम से पानी छोड़े जाने के कारण नदी के जल स्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। कर्मचारियों को गेज मीटर पर निगरानी रखने को कहा गया है। इसकी सूचना मुख्य कार्यालय को दी जा रही है।
-----------------------------

कई करोड़ खर्च होने के बाद भी नहीं मिली कटान से स्थाई निजात
चार माह में लगभग 20 करोड़ का कटान रोधी कार्य हुआ है पूरा
भागलपुर। भागलपुर-मईल मार्ग और गांवों कटान से बचाने के लिए पूर्व में हुए कटान रोकने के लिए स्पर बंधे के पास नदी का पानी बढ़ने के साथ ही कटान भी शुरू हो गई है। स्पर बंधे पर शाही होल और चूहा होल बारिश के बाद होल बढ़ता जा रहा है। विभाग की लापरवाही के चलते आज तक इसका मरम्मत नहीं किया जा सका है। स्पर बांध के पास कटान करती नदी सड़क से 50 मी दूरी तक पहुंच गई है। अगर अभी से कटान की रोकथाम नहीं की गई तो वह दिन दूर नहीं कि भागलपुर मईल मार्ग और स्पर बंधा कटान से नहीं बच पायेंगे। जिससे दो दर्जन से अधिक गांवों को बाढ़ से तबाही झेलनी पड़ेगी।
बाढ़ विभाग के अवर अभियंता अशोक कुमार द्विवेदी ने बताया कि स्पर के पास हो रहे कटान वाली जगह की फोटो शासन में भेजी गई है। धन स्वीकृत होते ही कटान रोकने का कार्य जल्द कराया जाएगा, निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed