फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sarayoo river 1.05 m. above danger point

बरहज में खतरे के निशान से 1.05 मीटर ऊपर बह रही सरयू, देवार में पीडब्ल्यूडी के बांध पर दबाव बढ़ा

Thu, 19 Aug 2021 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
sarayoo river 1.05 m. above danger point
बरहज में खतरे के निशान से 1.05 मीटर ऊपर बह रही सरयू, देवार में पीडब्ल्यूडी के बांध पर दबाव बढ़ा
विज्ञापन

बरहज। पिछले तीन दिनों से जलस्तर में बेतहाशा वृद्धि से सरयू नदी खतरे के निशान से एक मीटर पांच सेमी ऊपर बह रही है। यह इस वर्ष का उच्चतम जलस्तर माना जा रहा है। सरयू के उफनाने से नदी घाट की सीढ़ियां जलमग्न हो गई हैं। देवार में पीडब्ल्यूडी के बांध पर नदी दबाव बना रही है। बाढ़ जैसी स्थिति से तटवर्ती गांवों के लोग भयभीत हैं।
सरयू नदी के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में 10 सेमी का इजाफा हुआ है। थाना घाट पर बने मीटर गेज पर नदी खतरे के निशान 66.50 से एक मीटर, पांच सेमी ऊपर 67.55 मीटर पर बह रही है। नदी में आए सैलाब से बाढ़ का पानी बिनवापुरी गांव के निकट कपरवार-रुद्रपुर मार्ग और खेतों के रास्ते रामजानकी मार्ग तक पहुंच गया है। राप्ती नदी भी उफान पर है। भदिला प्रथम और परसियां-विशुनपुर देवार के स्कूलहिया, कत्लहिया, चौहान, शिवबालक टोला, आदित्य टोला, शिवशंकर टोला, सुब्बा माझी, पुरानी बस्ती, दसरसरिया, जरलहवा सहित 10 टोलों में पानी घुस गया है। जबकि थाना घाट, आरती घाट, सीता आदि घाटों की सीढ़ियां जलमग्न हो गई हैं। जनपद से सटा गोरखपुर के विस्थापित कोल खास गांव में लोगों के घरों तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। नदी के तेवर को लेकर लोगों के जेहन में 1998 की यादें ताजा हो रही हैं। इस संबंध में सिंचाई विभाग के एई अशोक द्विवेदी ने बताया कि नदी बढ़त बना रही है। बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन

पटेल नगर दक्षिणी और पश्चिमी वार्ड में घुसा बाढ़ का पानी
बरहज। सरयू नदी में आए सैलाब से बाढ़ का पानी तटवर्ती गांवों तक पहुंच गया है। जबकि बरहज के पटेल नगर दक्षिणी और पश्चिमी वार्ड नंबर 15 में चुल्ली विश्वकर्मा, रामविलास राजभर, झींगुर राजभर, जैकी खान, एवन टेलर, अशोक जायसवाल, परदेशी राजभर, नरसिंह राजभर, गुड्डु राजभर, गुरुदयाल राजभर के घरों तक नाली-नालों के रास्ते नदी का पानी पहुंच गया है। नगर के वार्ड के लोगों का कहना है कि नदी इसी तरह बढ़त बनाती रही तो हालात बद से बदतर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भागलपुर में हर घंटे एक सेमी बढ़ रही सरयू नदी
भागलपुर। सरयू नदी बार फिर बढ़ने लगी है। नदी हर घंटे एक सेमी बढ़ रही है। इससे तटवर्ती गांव के लोगों की धड़कन बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर 22 सेंटीमीटर बढ़ा है।

केंद्रीय जल आयोग के तुर्तीपार कार्यालय के अनुसार, तुर्तीपार रेगुलेटर पर बुधवार दोपहर दो बजे नदी का जलस्तर 65.92 मीटर दर्ज किया गया। जबकि खतरे का निशान 64.30 मीटर है। नदी खतरे के निशान से 62 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। आयोग ने अगले 24 घंटे जलस्तर में वृद्धि की संभावना व्यक्त की है। महीने भर से खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू नदी में पिछले दिनों जलस्तर कम होने से तटवर्ती लोगों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन दोबारा पानी बढ़ने से तटवर्ती गांव के लोगों में दहशत है। नदी के अप्रत्याशित परिवर्तन से लोग सहमे हुए हैं। देवरहा बाबा आश्रम पर जाने वाली सड़क के ऊपर से पानी बहने लगा है। इससे आश्रम पर आने-जाने वाले लोगों का संपर्क कटता जा रहा है। इस बाबत एसडीएम बरहज संजीव कुमार यादव ने बताया कि संभावित बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तटवर्ती क्षेत्रों में जो बाढ़ चौकियां स्थापित हैं, उन पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed