{"_id":"576582794f1c1bef5d11b914","slug":"santosh-quit","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतोष ने विधानसभा अध्यक्ष पद छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतोष ने विधानसभा अध्यक्ष पद छोड़ा
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sat, 18 Jun 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
बसपा के सलेमपुर से विधानसभा पर से इस्तीफा देने वाले संतोष भारती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा के सलेमपुर विधानसभा के नवनियुक्त अध्यक्ष संतोष कुमार ने शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया। पांच दिन पहले फेसबुक पर ब्राह्मणों के खिलाफ टिप्पणी मामले में पार्टी ने अध्यक्ष संजय भारती को निष्कासित कर संतोष को अध्यक्ष मनोनीत किया था। संतोष कुमार को अध्यक्ष बनाए जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने जोनल कोआर्डिनेटर रामअशीष माथुर के सामने हंगामा किया था।
फेसबुक पर ब्राह्मणों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सलेमपुर के विधानसभा अध्यक्ष संजय भारती को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था। उनकी जगह पर संतोष कुमार को सलेमपुर विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया था। कार्यकर्ताओं ने संतोष कुमार को गुपचुप तरीके से विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने का आरोप लगाकर विरोध शुरू कर दिया।
शुक्रवार को सिंचाई विभाग के डांक बंगले पर समीक्षा बैठक में जोनल कोआर्डिनेटर के सामने कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि बिना उनकी रजामंदी के संतोष कुमार को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कई नेताओं ने पार्टी विरोधी काम करने का आरोप लगाया। जोनल कोआर्डिनेटर के सामने हंगामे से क्षुब्ध संतोष कुमार ने पद से इस्तीफा दे दिया। जिलाध्यक्ष नथुनी प्रसाद का कहना है कि इस्तीफा देने के बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है। मैं लखनऊ जा रहा हूं।