फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sansad khel spardha

सांसद खेल स्पर्धा 19 से 27 तक

Tue, 16 Nov 2021 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
sansad khel  spardha
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिले में सांसद खेल स्पर्धा के आयोजन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को विकास भवन के गांधी सभागार में बैठक हुई। तय हुआ प्रतियोगिता 19 से 27 नवंबर तक आयोजित होगी। अध्यक्षता सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा ने की। बैठक में जनप्रतिनिधियों व खेल संघों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में आयोजन को सफल बनाने का खाका तैयार किया।

तय हुआ संसदीय क्षेत्रों में एक साथ ‘खेलो इंडिया सांसद खेल स्पर्धा’ प्रतीकात्मक दौड़ का आयोजन 19 नवंबर को आयोजित होगा। इसका शुभारंभ सांसद और जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा। विभिन्न वर्गों की 100, 200, 400, 800 मीटर दौड़, खो-खो, कबड्डी, बालीबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसमें भाग लेने के लिए पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण फार्म सभी ब्लॉक के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों के पास उपलब्ध रहेगा। खेल संघ के सचिव, स्पोर्ट स्टेडियम से भी पंजीकरण फार्म भी उपलब्ध रहेगा। 17 वर्ष से कम आयु के प्रतिभागियों को आयु प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। सदर संसदीय क्षेत्र का राजकीय इंटर कालेज, सलेमपुर संसदीय क्षेत्र की प्रतियोगिता सेंट जोसफ कालेज भाटपाररानी, बांसगांव संसदीय क्षेत्र की खेल स्पर्धा सतासी इंटर कालेज रुद्रपुर में आयोजित होगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का समापन 27 नवंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीनों संसदीय क्षेत्रों का समेकित रूप में किया जायेगा। बैठक में सदर सांसद रमापति राम त्रिपाठी ,सलेमपुर विधायक काली प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि पूर्व विधायक रविन्द्र मल्ल, मुख्य विकास अधिकारी रवीन्द्र कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुंवर पंकज, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष राय, जिला क्रीड़ा अधिकारी केके पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी अजय जायसवाल सचिव जिला ओलम्पिक संघ गिरीश सिंह, शिवानन्द नायक, संजय सिंह, संजीव दूबे, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed