{"_id":"602c0af98ebc3ee9027b0b0a","slug":"sampoorn-samadhan-diwas-salempur-news-gkp385014364","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब, बेवा हूं, नहीं बना राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब, बेवा हूं, नहीं बना राशन कार्ड
विज्ञापन
बरहज संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद सुनते अधिकारी
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीब, बेवा हूं, नहीं बना राशन कार्ड
बरहज संपूर्ण समाधान दिवस में आए 41 मामलों में चार का निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज/देवरिया। तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। बरहज में आए कुल 41 मामलों में मौके पर राजस्व के चार का निस्तारण कर दिया गया। तिवारीपुर निवासिनी बुजुर्ग बेवा गोदावरी देवी ने अपने को गरीब, बेवा और लाचार बताते हुए राशनकार्ड बनने की गुहार लगाई। देवरिया सदर तहसील में कुल तेरह शिकायतें दर्ज की र्गइं, जिसमें राजस्व के छह तथा शेष अन्य विभाग के मामले शामिल रहे।
बरहज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित यादव की अध्यक्षता में दिवस की कार्रवाई शुरू की गई। राजस्व के 16, पुलिस-विकास के पांच-पांच और 15 अन्य मामले आए। दिवस में कपरवार के देवेश सिंह पानी की टंकी के सामने सड़क पर पुलिया के धंसने और रामजानकी मार्ग पर प्रदूषित जलजमाव, मोहरा के डॉ. संजय सिंह सोलंकी बरांव में सड़क पर बने गड्ढे और 11 हजार वोल्ट तार से घटना की आशंका, शिवधरिया के बृजनंदन खलिहान की जमीन से कब्जा खाली कराने, भीखमपुरा के छोटू चौहान वन विभाग, बढ़या फुलवरिया के साहबलाल अतिक्रमण, पटेलनगर की सीमा देवी और पुराना बरहज की सुनीता देवी के आवास सहित अन्य मामले आए। अधिकारियों ने चार का निस्तारण कर शेष मामलों को संबंधितों को सौंप दिया। इस दौरान तहसीलदार सतीश कुमार, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, ईओ चंद्रकृष्ण पांडेय, बीडीओ शशि पांडेय, एसडीओ गनेश मिश्र, इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, संतोष यादव, नागेंद्र प्रताप सिंह, शैलेंद्र कुमार आदि मौजदू रहे।
58 मामलों में तीन निस्तारित
भाटपाररानी। तहसील सभागार में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस एडीएम वित्त उमेश कुमार मंगला की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 58 शिकायती पत्र आए। इसमें राजस्व विभाग के तीन शिकायती पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अन्य विभागों के शिकायती पत्रों में राजस्व विभाग के 20, पुलिस विभाग के 25, सप्लाई विभाग का एक, विकास विभाग के आठ, शिक्षा विभाग के दो तथा अन्य विभागों के दो शिकायती पत्र सम्मिलित रहे। इस दौरान एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला, तहसीलदार अश्वनी कुमार, सीओ पंचम लाल सहित समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो समाचार
सलेमपुर में आए 29 मामले
सलेमपुर। तहसील सभागार में मंगलवार को एसडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 39 शिकायतें आईं। इसमें राजस्व के 14 मामलों में 3 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इसके अलावा पुलिस के 11, विकास के 5, नगर पंचायत के 3, विद्युत के 4, वन व शिक्षा के एक एक मामले आए। इस दौरान तहसीलदार रामाश्रय, वन क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार सिंह, कोतवाल नवीन कुमार मिश्र समेत विभिन्न विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
वनरोज व जंगली सूअरों से निजात के लिए दिया ज्ञापन
सलेमपुर। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मेद्र सिंह के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस पर लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें भटनी ब्लॉक के दनउर गांव व अगल बगल के गावों में वनरोज नीलगाय व जंगली सूअर से हो रहे फसलों के नुकसान से बचाव की मांग की गई। ज्ञापन में कहा है कि ये जानवर गेहूं, मक्का, आलू, चना, मटर, अरहर आदि फसलों को बरबाद कर रहे हैं। एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल ने वन क्षेत्राधिकारी व जिला कृषि अधिकारी को जांच के उपरांत विधिक रूप निस्तारण करने को कहा है। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, सुरेंद्र नाथ तिवारी, तारकेश्वर तिवारी, जितेंद्र सिंह, अजीत कुमार, मोनू तिवारी, गणेश गिरी, प्रकाश सिंह, अमरजीत सिंह, अवधेश कुमार यादव, मंसूर आलम, अजीत कुमार यादव, जयनाथ सिंह, महराज प्रसाद, गौरव कुमार गोंड, दुर्गा प्रसाद, मंजूदर आलम, जय प्रकाश मिश्र एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
फोटो समाचार।
एसडीएम ने सुनी फरियाद
रुद्रपुर। मंगलवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर उपजिलाधिकारी ने फरियाद सुनी। लंबित प्रकरणों के निस्तारण में देरी होने पर एसडीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने एक सप्ताह में निस्तारित कर रिपोर्ट देने को कहा। एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर राजस्व के मामले छाए रहे। विभिन्न विभागों से आए कुल 22 मामलों में मौके पर एक भी शिकायतों का निपटारा नहीं हो पाया। त्वरित निस्तारण की आस में आए फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा। समाधान दिवस पर राजस्व के तेरह, विकास के तीन, पुलिस के दो और अन्य विभागों से जुड़े चार मामले आए। इस अवसर पर सीओ अंबिका प्रसाद, रामजी सिंह, राजन सिंह, धर्मवीर मौर्या, अयूब खान आदि मौजूद रहे।