{"_id":"69025e309ca0c8f84408c05f","slug":"salon-owner-beaten-and-robbed-of-money-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-166699-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सैलून मालिक की पिटाई कर लूटी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सैलून मालिक की पिटाई कर लूटी रकम
Thu, 30 Oct 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। कस्बे में बिना नंबर के बाल कटवाने को लेकर हुए विवाद में अराजकतत्वों ने एक सैलून मालिक की पिटाई कर 18 सौ रुपये लूट लिए। पीड़ित ने तरकुलवा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, दूबे टोला निवासी समीर वारसी (17) कस्बे के लक्ष्मी कटरा में सैलून की दुकान चलाता है। बुधवार को वह दुकान पर ग्राहक की दाढ़ी बना रहा था। इसी बीच उसी के गांव के दो लड़के आए और बिना नंबर के बाल कटवाने का दबाव बनाने लगे। आरोप है कि जब दुकानदार ने मना कर दिया तो दोनों भड़क गए और दुकान मालिक की पिटाई कर काउंटर में रखे 18 सौ रुपये लूट लिया। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद