फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sacin nayak adressed congress workers

जनविरोधी है भाजपा सरकार : सचिन नायक

Tue, 26 Jan 2021 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
sacin nayak adressed  congress workers
भटनी के खोरीबारी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते सचिन नायक - फोटो : SALEMPUR
जनविरोधी है भाजपा सरकार : सचिन नायक
विज्ञापन

खोरीबारी चौराहे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक ने खोरीबारी में सोमवार को संगठन सृजन अभियान में बतौर मुख्य अतिथि कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने भाजपा सरकार पर करारे प्रहार किए। आरोप लगाया कि महिलाओं, गरीबों, मजदूरों, किसानों, नौजवानों के हित में यह सरकार कोई काम नहीं कर रही। प्रदेश में हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।
प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि आज देश का संविधान, किसान, नौजवान व मजदूर खतरे में हैं। खोरीबारी न्याय पंचायत में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए नेबूलाल और रोहित कुमार को जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान केशवचंद्र यादव, रामजी गिरी, धर्मेंद्र पांडेय, सत्य प्रताप मिश्र, उतेज नारायण मिश्र, नौशाद अहमद खां, जयदीप त्रिपाठी, रोशन मल्ल, संदेश यादव, जोखू भारती, डॉ. सत्यनारायण शर्मा, आनंद श्रीवास्तव, अजय सिंह, तारकेश्वर नाथ तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बिना कांग्रेस के सरकार लोकतंत्र सुरक्षित नहीं: उपेंद्र
सलेमपुर। तहसील क्षेत्र के मुजरी बुजुर्ग व सवरेजी में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव संविधान चौपाल का आयोजन कर लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया। इस दौरान मुजरी बुजुर्ग में रामआशीष प्रसाद व संवरेजी में अनुज कुमार ग्राम अध्यक्ष चुने गए। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने कहा कि देश व प्रदेश में बिना कांग्रेस के सरकार बने लोकतंत्र सुरक्षित नहीं है। कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाने से लेकर विकसित राष्ट्र बनाने का कार्य किया। समाज के सभी वर्गों का सम्मान किया। उनके विकास के लिए नीति व सिद्धांतों को बनाया। कार्यक्रम को अमित कुमार, अजीत कुमार, अनूप कुमार, रामाश्रय प्रसाद, राज, संदीप कुमार, रवीश प्रसाद, उषा कुमारी, कुंती देवी, सद्दाम, इमामुद्दीन आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed