{"_id":"6641238a139437d1270324a4","slug":"rule-changed-of-under-15-woman-cricket-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-125530-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अंडर-15 महिला आयु वर्ग के पंजीकरण में बीसीसीआई ने किया बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अंडर-15 महिला आयु वर्ग के पंजीकरण में बीसीसीआई ने किया बदलाव
Mon, 13 May 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 13 May 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
13 से 18 मई तक पंजीकरण के लिए खुला रहेगा यूपीसीए का पंजीकरण पोर्टल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अब एक सितंबर 2009 से 31 अगस्त 2012 के बीच जन्मीं खिलाड़ी ही अंडर-15 महिला आयु वर्ग में प्रतिभाग कर सकेंगी। इसे लेकर यूपीसीए ने अपना पंजीकरण पोर्टल 13 से 18 मई तक पुन: खोलने का निर्णय लिया है ताकि नए संशोधन पत्र के अनुसार खिलाड़ी अपना पंजीकरण कर सकें।
देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष/ प्रभारी सचिव नागेंद्र त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के निर्देश के अनुसार पहले सत्र 2024-25 के लिए महिला आयु वर्ग में 1 सितंबर 2010 से 31 अगस्त 2012 के बीच की तिथि में जन्मीं खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर सकती थीं। अब बीसीसीआई की ओर से इस वर्ग में पंजीकरण नियमों में संशोधन किया गया है। इसके अनुसार अब 1 सितंबर 2009 से 31 अगस्त 2012 के बीच जन्मीं खिलाड़ी ही अंडर-15 महिला आयु वर्ग में प्रतिभाग कर सकेंगी।
इस संबंध में यूपीसीए ने अपना पंजीकरण पोर्टल 13 मई से 18 मई तक पुन: खोलने का निर्णय लिया है, जिससे नए संशोधन पत्र के अनुसार खिलाड़ी अपना पंजीकरण कर सकें। उन्होंने बताया कि इस अवधि में संबंधित खिलाड़ी नए नियम से परिचित होकर अपना पंजीकरण अवश्य करा लें।