फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rudrapur Nagar Panchayat President Sudha Nigam took oath

Deoria News: आंधी-पानी के कारण समारोह स्थल की जगह सभागार में रुद्रपुर नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम ने ली शपथ

Sat, 27 May 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 27 May 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Rudrapur Nagar Panchayat President Sudha Nigam took oath
रुद्रपुर में चेयरमैन सुधा निगम को शपथ दिलाते एसडीएम मंजूर अहमद अंसारी
रुद्रपुर में मौसम खराब होने के कारण सभागार में दिलाई गई शपथ
विज्ञापन

एसडीएम मंजूर अहमद अंसारी ने दिलाई शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। आंधी और बारिश नगर पंचायत के शपथ ग्रहण समारोह में भारी व्यवधान पड़ा। शुक्रवार को डीएन इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बारिश आने से पूरा मैदान पानी से भर गया। इस कारण नगर पंचायत को आनन-फानन में रामजी सहाय पीजी कॉलेज के सभागार में शपथ ग्रहण की व्यवस्था करनी पड़ी ।इस दौरान अफरातफरी के माहौल में उप जिला अधिकारी मंजूर अहमद ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुधा निगम को शपथ दिलाई ।

उन्होंने 16 वार्ड के सभासदों को बारी बारी से पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान ने कहा कि यह पहला अवसर है जब केंद्र प्रदेश और निकाय में भी भाजपा की सरकार बनी है। इस व्यवस्था से रुद्रपुर के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि रुद्रपुर में भाजपा का चेयरमैन बन जाने से इसके ऐतिहासिक विकास का रास्ता साफ हो गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष के पति और भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छोटेलाल निगम ने कहा कि वह अपने कार्यकाल में अधूरे कार्यों को पूरा कराने का प्रयास करेंगे। रुद्रपुर का ड्रीम प्रोजेक्ट बथुआ रिवर फ्रंट का विस्तार कराया जाएगा। वहां वाईफाई की सुविधा दी जाएगी। पूरे नगर को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जाएगा। ई रिक्शा चालकों का पार्किंग शुल्क तत्काल प्रभाव से कम किया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, जिला मंत्री संजय सिंह, रमेश सिंह, दिलीप जायसवाल नीरज शाही, एमएलसी रतन पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed