फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rudrapur

रुद्रपुर में एईएस का मरीज मिला, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

Thu, 04 Jul 2019 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
rudrapur
फोटो
विज्ञापन

आनन-फानन में रुद्रपुर पहुंचे एडीएम, जांची सफाई व्यवस्था
आबादी क्षेत्र से सुअरबाड़े शीघ्र हटाने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में पूरी ताकत झोंकने के बाद भी रुद्रपुर में एईएस के दो मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। दोनों को सीएचसी के पीकू वार्ड में भर्ती कराया गया है। एईएस की दस्तक के बाद गुरुवार को एडीएम प्रशासन राकेश पटेल ने नगर पंचायत और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक कर नगर की सफाई व्यवस्था की स्थिति जानी। उन्होंने खासकर मलिन बस्तियों की सफाई के निर्देश दिए।
नगर के पकड़ी वार्ड में पंचमी प्रसाद ने बुखार होने पर अपने दो साल के बेटे की सीएचसी में जांच कराई। रिपोर्ट में एईएस के लक्षण मिले। जानकारी होते ही डॉक्टरों की टीम इलाज में जुट गई। अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र सिह ने कहा कि रोग पूरी तरह नियंत्रण में है। वहीं पचरुखा गांव में भी मिले एईएस के एक मरीज का इलाज सीएचसी पर हुआ। बीमारी नियंत्रण में होने का दावा किया जा रहा है। बिहार में चिमकी नाम की बीमारी के महामारी का रूप लेने के बाद सीमा से सटे देवरिया जिले में डीएम की पहल पर एहतियात बरता जा रहा है। दस्तक अभियान के तहत जेई-एईएस की रोकथाम पर काम हो रहा है। बावजूद एईएस का मरीज मिलने से महकमे में खलबली मची है।
विज्ञापन

इसी के मद्देनजर एडीएम ने गुरुवार की शाम बैठक कर नगर की मलिन बस्तियों में सफाई के लचर इंतजाम पर ईओ को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने मलिन बस्तियों की त्रिस्तरीय सफाई कराने और नालियों को साफ-सुथरा रखने और आबादी क्षेत्र से सुअरबाड़ों को हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने चेताया कि लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed