{"_id":"64e8f641fd3620a50b0c41b4","slug":"rs-52-400-withdrawn-from-womans-account-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-5170-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महिला के खाते से निकाले 52, 400 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महिला के खाते से निकाले 52, 400 रुपये
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के नूनखार पंजाब नेशनल बैंक का मामला
- पीड़ित का बेटा बोला शाखा का चक्कर लगाते-लगाते थक-हार कर पहुंचा थाने
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के मकुनही गांव की एक बेवा महिला के बैंक खाते से जालसाजी कर 52400 निकाल लिए गए हैं। एक सप्ताह बाद रुपये निकासी की जानकारी होने पर पीड़ित का बेटा जब बैंक पहुंचा तो बैंक में हड़कंप मच गया। रुपये वापस नहीं होने पर शुक्रवार को थक-हार कर थाने पहुंच कर उसने तहरीर दी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
नूनखार, मकुनही निवासी बेवा पाना देवी का पंजाब नेशनल बैंक शाखा नूनखार में बचत खाता है। इसमें विधवा पेंशन भी आता है। आरोप है कि बिना बैंक गए ही खाते से 11 अगस्त को पचास हजार रुपये और फिर 14 अगस्त को 2400 रुपये की निकासी कर ली गई। जबकि पीड़ित अंगूठा लगाती है। इतना ही नहीं रुपये निकासी के दौरान गारंटर के रूप में बैंक ने पास के एक गांव के पूर्व प्रधान को गवाही में भी रखा है। उधर, पीड़ित को खाते से रुपये निकासी की जानकारी उस समय हुई, जब वह एक सप्ताह बाद शाखा पर रुपये निकासी करने पहुंची। फिर उसने इसकी जानकारी बेटे लालबाबू को दी। उसने रुपये निकासी की बात शाखा पर पहुंच प्रबंधक से बताई तो बैंक में हड़कंप मच गया। लालबाबू का कहना है कि शाखा प्रबंधक कई दिनों से खाते में रुपये वापस करने का आश्वासन दे रहे हैं। पर अब तक रुपये वापस नहीं हुए हैं। लालबाबू का आरोप है कि बैंककर्मियों की मिलीभगत से रुपये निकासी हुई है।
कोट...
पंजाब नेशनल बैंक शाखा नूनखार में महिला के खाते से बैंककर्मियों की मिलीभगत से रुपये निकासी की तहरीर पड़ी है। मामला गंभीर है, बिना खाताधारक के बैंक गए रुपये की निकासी कैसे हुई। इसकी जांच पड़ताल कराई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच कर दोषी के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
संतोष कुमार सिंह, इंस्पेक्टर खुखुंदू
कोट....
पाना देवी नाम से बैंक शाखा में दो खाताधारक हैं। जिस पाना देवी के खाते से रुपये निकासी हुई है, उनका खाता पुराना होने से फोटो धुंधली हो गई है। फोटो अपडेट नहीं कराने से दिक्कत उत्पन्न हुई है। दूसरी पाना देवी ने फोटो बदलकर नया लगा लिया है। मामला संज्ञान में आने पर उन्हें बुलाकर जांच पड़ताल की गई है। उसने रुपये निकालने की बात स्वीकार की है। एक-दो दिन में पीड़ित के खाते में रुपये जमा करा दिए जाएंगे।
राहुल सिंह, शाखा प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक शाखा नूनखार