फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rojgar fair on 28

रोजगार मेला 28 को

Tue, 26 Jan 2021 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
rojgar fair on 28
रोजगार मेला 28 को
विज्ञापन

देवरिया। जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में 28 जनवरी को रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिला सेवायोजन अधिकारी वकील अहमद अंसारी ने बताया कि निजी क्षेत्र के विविध सेक्टरों की कंपनियां रोजगार मेले में भाग ले रहीं हैं। इसमें वॉन इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, कंस्ट्रक्शन स्किल्स ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट अहमदाबाद, गुजरात (रन बाय लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड), माइक्रो टर्नर लिमिटेड, अलिजन कंपोनेंटस, पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट, श्री अंबे इंडस्ट्रीज, धूत ट्रांसमिशन, रुद्राक्ष क्रिएशन बनारस, केमिकल्स एंड अलाइड प्रोडक्ट्स देवरिया की ओर से कैंपस चयन किया जाएगा। रिक्त पदों के लिए न्यूनतम योग्यता साक्षर से बीएससी (कृषि/केमेस्ट्री), परास्नातक, आईटीआई होनी चाहिए। आयु सीमा 18-40 वर्ष के मध्य निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा है कि अर्ह योग्यता वाले इच्छुक अभ्यर्थी 28 जनवरी की सुबह 10 बजे समस्त शैक्षिक योग्यता से संबंधित प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ट्रक अथवा डंपर चालक भी रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed