फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rebar loaded on tractor trolley enters neck of young man

Deoria News: ट्रैक्टर ट्राली पर लदा सरिया युवक के गले में घुसा, मौके पर ही तोड़ा दम

Sat, 25 Feb 2023 10:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Updated Sat, 25 Feb 2023 10:19 AM IST
सार


कोतवाल कपिलदेव चौधरी ने बताया कि सरिया युवक के गले में घुस गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। युवक वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था।

विज्ञापन
Rebar loaded on tractor trolley enters neck of young man
मृतक बालेंद्र यादव। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया सदर कोतवाली क्षेत्र के गोबराई खास गांव निवासी बालेंद्र यादव (33) पुत्र सुदामा यादव बृहस्पतिवार की देर शाम को बाइक से शहर में बाजार करने आए हुए थे। देर शाम को बाजार कर बाइक से वापस घर जा रहे थे। अभी वह भीखमपुर रोड से गांव जाने वाली सड़क पर एक स्कूल के पास पहुंचे थे। एक ट्रैक्टर ट्राली पर सरिया लदा हुआ था। अंधेरे में ट्रैक्टर पर लदा हुआ सरिया इधर-उधर जा रहा था। इसी बीच सरिया बाइक चालक के गले में घुस गया। इससे युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के दौरान युवक की चीख सुनकर ट्रैक्टर चालक नीचे उतरकर देखा तो युवक की मौत हो गई थी। चालक ने युवक के शव को सरिया से निकालकर सड़क पर लिटा दिया। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने सड़क पर युवक का शव देख कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची। जबकि ट्रैक्टर चालक गांव में पहुंच कर गाड़ी खड़ा कर सरिया पर लगे खून के धब्बे को धो रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल कपिलदेव चौधरी ने बताया कि सरिया युवक के गले में घुस गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। युवक वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed