फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Roadways bus pickup and car collide in dense fog half a dozen people injured

Deoria News: घने कोहरे में रोडवेज बस, पिकअप और कार की भिड़ंत, आधा दर्जन लोग घायल

Fri, 30 Dec 2022 03:09 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बरहज।
संवाद न्यूज एजेंसी, बरहज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 30 Dec 2022 03:09 PM IST
सार

इंस्पेक्टर भलुअनी बृजेश मिश्र ने बताया कि घने कोहरे के कारण एक के बाद एक तीन वाहन भीड़ गए। बड़ा हादसा होने से बच गया। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।
 

विज्ञापन
Roadways bus pickup and car collide in dense fog half a dozen people injured
देवरिया समाचार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद की बरहज तहसील अंतर्गत भलुअनी थाना क्षेत्र में बारीपुर गांव के समीप शुक्रवार सुबह घने कोहरे में परिवहन निगम की बस व पिकअप की आमने-सामने मे भिड़ंत हो गई। इसमें करीब आधा दर्जन व्यक्ति हुए हैं। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना देख आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को का प्राथमिक उपचार कराया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह बनारस से पडरौना के लिए खजूर से लदा पिकअप जा रहा था। इसी बीच देवरिया से बरहज की तरफ जा रही बस ने सामने से ठोकर मार दी। इससे बस में सवार यात्रियों को हल्की चोट लगी। वहीं पिकअप चालक रतन पुत्र पारसनाथ ग्राम शिवपुर वाराणसी भी चोटिल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचकर डॉक्टर एसके तोमर ने घायलों का उपचार किया। बस और पिकअप में भिड़ंत होने के बाद देवरिया की तरफ से आ रही ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर बस में पीछे से जा भिड़ी। कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने बस व पिकअप को थाने ले गई। इंस्पेक्टर भलुअनी बृजेश मिश्र ने बताया कि घने कोहरे के कारण एक के बाद एक तीन वाहन भीड़ गए। बड़ा हादसा होने से बच गया। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed