फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Road dug for gas pipeline, now movement difficult

Deoria News: गैस पाइपलाइन के लिए खोदी सड़क, अब आवाजाही दुश्वार

Thu, 05 Jun 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 05 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Road dug for gas pipeline, now movement difficult
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। रामगुलाम टोला स्थित बेरमहिया मंदिर से पूरब की तरफ जाने वाले मार्ग पर गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए एक माह पहले सड़क की खोदाई की गई थी। पाइप लाइन बिछाने के बाद गड्ढे में मिट्टी तो डाल दी गई, मगर मरम्मत नहीं कराई गई।
इसका खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। बरसात में गड्ढोंं में पानी भरने से यह समस्या और गंभीर हो जाएगी। बेरमहिया मंदिर से पूरब की तरफ जाने वाले खडंजा मार्ग पर एक माह पहले रसोई गैस पाइप के लिए खोदाई की गई। इसके बाद उसे बदहाल ही छोड़ दिया।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों का कहना है कि सड़क पर आवाजाही अधिक होने के कारण मिट्टी धीरे-धीरे बैठने लगी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। उधर से गुजरने वाले रहागीर अक्सर गढ्ढे में गिरकर चोटिल हो रहे है। बेरमहिया मंदिर के पास रहने वाले सूरज शर्मा ने बताया की अंधेरा मेंं उधर से गुजरने वालों को पता नहीं चल पाता की सड़क में गड्ढा है या समतल और वे गिर कर घायल हो जाते हैं। रामगुलाम टोला निवासी शुभम जायसवाल ने कहा कि गैस पाइप लाइन बिछाने के बाद जिम्मेदार सड़क की मरम्मत नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed