फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Road, drain and drinking water works will be done in 27 wards with Rs 17.5 crores.

Deoria News: 27 वार्डों में 17.5 करोड़ से होंगे सड़क, नाली, पेयजल के काम

Sat, 28 Oct 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 28 Oct 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Road, drain and drinking water works will be done in 27 wards with Rs 17.5 crores.
देवरिया। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में पास विकास कार्य के प्रस्ताव डेढ़ माह से अटके कार्य को जिला स्तरीय समिति की स्वीकृति मिल गई है। इससे शहर के विकास को रफ्तार मिलेगी। अब कार्यों के टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आने वाले दिनों में 17.5 करोड़ की लागत से टूटी सड़कों, जलभराव से निजात के लिए नालियों और शुद्ध पेयजल के लिए पाइपलाइन का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड के गठन के बाद दो सितंबर को नगर पालिका बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी। इसमें नगर के विकास के लिए प्रस्तावों को मंजूरी दी गई थी, जिसमें 27 वार्डों में 2.56 करोड़ खर्च कर पेयजल पाइप लाइन विस्तार के लिए 44 प्रस्तावों, 15 करोड़ की लागत से सड़क, नाली, पोखरा, पार्क के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव था। इससे करीब 37 सड़कों का निर्माण होना है। इन मार्गों पर बारिश में जगह पानी लग जाता है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। वहीं कुछ क्षेत्र में पाइप लाइन का विस्तार न होने से लोगों को पेयजल के लिए दिक्कत होती है। इस कार्यों के लिए बोर्ड की बैठक के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू होनी थी। पर इससे पहले जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी की मंजूरी जरूरी होती है। बैठक न होने से कार्य ठप पड़ा था। अब जिला स्तरीय कमेटी की बैठक में स्वीकृति मिल गई है, जिससे विकास कार्यों को बल मिलेगा।
विज्ञापन

---------------
जिला स्तरीय कमेटी की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई है। इसमें बोर्ड की बैठक के प्रस्तावों पर स्वीकृति मिल गई है। अब शहर के विकास के लिए कार्य शुरू हो जाएंगे। जल्द टेंडर सहित अन्य प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रोहित सिंह, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed