फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Road built from wheat fields without measurement

Deoria News: बिना पैमाइश कराएं गेहूं उगे खेतों से बनवा दी सड़क

Sun, 17 Dec 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 17 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Road built from wheat fields without measurement
खुखुंदू। गेहूं की फसल उगे खेतों से एक प्रधान ने सड़क बनवा दी। जब इसकी जानकारी किसानों को हुई तो शनिवार को थाने पहुंचकर प्रधान के खिलाफ तहरीर दी। नाराज किसानों का आरोप है कि बिना पैमाइश और सूचना दिए बगैर ही मनमाने तरीके से सड़क बनवाई गई है, जिससे करीब पांच किसानों के बोए हुए खेत में काफी नुकसान हुआ है। उधर, किसानों ने सलेमपुर पहुंच एसडीएम को भी प्रार्थना पत्र देते हुए प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जैतपुरा में एक कच्ची सड़क का निर्माण कराया गया है। खुखुंदू क्षेत्र के किसानों का आरोप है कि बिना पैमाइश कराएं प्रधान ने मनमाने तरीके से गेहूं की फसल बोए गए खेत में सड़क बनवा दी है। नाराज किसानों का कहना है कि जब इसकी शिकायत प्रधान से की गई तो वह गुस्सा हो गया। जबकि गेहूं की बुआई एक माह पहले कराई गई थी। गेहूं की सिंचाई करने का समय हुआ तो उगी फसल से होकर सड़क बनवा गया है और उसी खेत से मिट्टी भी ली गई, जिससे एक तरफ खेत में गड्ढा हो गया।
विज्ञापन

खुखुंदू गांव के किसान नथुनी राय, नारायन, देवेंद्र, शिवाकांत, योगेश और विजय कुमार ने एसडीएम सलेमपुर श्याम मणि त्रिपाठी के पास पहुंच प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। एसडीएम ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। जांच कराकर दोषी प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed