फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Road Accident in Tarkulwan

तरकुलवा चौराहा पर बाइक सवार को ट्रक ने कुचला

Thu, 12 Dec 2019 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Road Accident in Tarkulwan
तरकुलवा चौराहे पर बाइक सवार को ट्रक ने कुचला
विज्ञापन

कुशीनगर का रहने वाला है युवक, दुर्घटना के ट्रक लेकर चालक भागा
सूचना के काफी देर बाद पहुंची पुलिस, लोगों ने पुलिस पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। बाइक सवार युवक की ट्रक की चपेट में आने से बृहस्पतिवार को मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घरवालों को सूचना दी।
कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के सबया गांव निवासी मनोज (25) शाम को बाइक से गांव जा रहा था। अभी वह तरकुलवा कस्बा में पहुंचा था कि कसया के तरफ से आ रहा ट्रक से इसकी बाइक टकरा गई। मनोज के सिर में गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर मौत हो गई। बाइक सवार अगर हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। शरीर के अन्य हिस्सों पर मामूली चोट लगी थी। दुर्घटना के बाद चौराहा पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दिया। पुलिस ने युवक की पहचान उसके हाथ पर गोदना से लिखा मनोज कुमार गांव सबया के जरिए किया। वह किसी काम से देवरिया आया था और शाम को घर वापस जा रहा था। एसओ नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि दुर्घटना का शिकार हुआ युवक कुशीनगर का रहने वाला है।
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
कसया ढाले के पास देर रात को हुआ हादसा
कुशीनगर का रहने वाला है मृतक युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सड़क हादसे में कुशीनगर के युवक की कसया ढाले के पास मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। आधार कार्ड से युवक की पुलिस ने पहचान कराकर घरवालों को सूचना दी। कुशीनगर के खड्डा थानाक्षेत्र के बेलवा गांव निवासी शंभू चौहान (38) किसी काम से बुधवार को देवरिया आया था। रात में कसया ढाले के पास ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। काफी देर तक उसकी लाश सड़क पर पड़ी रही। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने शव की पहचान आधार कार्ड के जरिए किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल अरुण मौर्या ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान दरोगा बीमार
देवरिया। 112 नंबर ड्यूटी पर तैनात अवधेश पांडेय की तबीयत बृहस्पतिवार को अचानक बिगड़ गई। साथ में मौजूद सिपाहियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। उनका बीपी बढ़ा हुुआ था। इलाज के बाद डॉक्टर ने आराम करने की सलाह देकर छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed