फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Road Accident in Bhatparrani

वाहन की चपेट में आने से एक की मौत

Wed, 18 Dec 2019 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Road Accident in Bhatparrani
वाहन की चपेट में आने से एक की मौत
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक का चल रहा है उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। खामपार थानाक्षेत्र के भवानी छापर-प्रतापपुर मार्ग पर मदनचक गांव के सामने मंगलवार की रात बाइक सवार युवक ने खड़ी एक चार पहिया वाहन में पीछे से टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। घायल दूसरे युवक को भाटपाररानी पीएचसी ले गई। यहां से उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

सिवान जिले के नौतन थानाक्षेत्र के कीलपुर गांव निवासी छठ्ठू साह 30 और विजय गौड़ 25 मंगलवार की रात बाइक से प्रतापपुर से भवानी छापर होकर गांव जा रहे थे। खामपार थानाक्षेत्र के मदनचक गांव के पास खड़ी एक चार पहिया वाहन में उनकी बाइक पीछे से जाकर टकरा गई। इससे छठ्ठू साह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। विजय गौड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची खामपार पुलिस ने छठ्ठू साह के शव को कब्जे में लेकर घायल विजय को भाटपाररानी पीएचसी पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मौत की खबर सुनकर छठ्ठू साह के परिवार में कोहराम मच गया। खामपार थाने के इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह ने बताया कि खड़े वाहन में टक्कर मारने से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed