{"_id":"65c92bd593e6c748200295e2","slug":"ro-exam-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-119190-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कड़ी निगरानी के बीच 48 केंद्रों पर हुई आरओ, एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कड़ी निगरानी के बीच 48 केंद्रों पर हुई आरओ, एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा
Mon, 12 Feb 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 12 Feb 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज से समीक्षा अधिकारी की परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थि।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
...फोटो समाचार
पंजीकृत कुल 20,763 में प्रथम पाली में 7116 तो दूसरी में 7126 रहे अनुपस्थित
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक)-2023 परीक्षा जनपद के 48 केंद्रों पर दो पालियों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित हुई। कुल 20,763 पंजीकृत अभ्यर्थियों में पहली पाली में 7116 व दूसरी पाली में 7126 अनुपस्थित रहे। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए जनपदीय अधिकारियों की ओर से लगातार केंद्रों की निगरानी की गई।
डीएम अखंड प्रताप सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने परीक्षा के दौरान महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, जीआईसी तथा एसएसबीएल इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरा नियंत्रण कक्ष का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षक को निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों की सुविधा का ध्यान रखा जाए। उन्हें किसी भी तरह की असुविधा न हो यह सुनिश्चित किया जाए।
उधर, डीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी 48 केंद्रों पर आरओ एआरओ की दोनों पालियों की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई है। प्रथम पाली में 13,647 व दूसरी पाली में 13,637 अभ्यर्थी शामिल रहे।
विज्ञापन
स्पीकअप
विश्व भूगोल, तार्किक क्षमता जांचने वाले सवाल अधिक कठिन रहा। सीरीज मिलाने के सवाल व गणित वाले भी कुछ छोड़ने पड़े।
-हरिकेश सिंह
यूपी विशेष, इतिहास, संविधान से पूछे गए सवाल आसान रहे तो तार्किक प्रश्न हल करने में देरी हुई। कुछ सवाल समझ में ही नहीं आए।
-शिखा सिंह
विज्ञान के सवाल 10, 12वीं के स्तर के रहे। समसामयिक सवाल घुमाकर पूछे गए थे। सामान्य अध्ययन के सवाल कठिन लगे।
-अनीता
इतिहास व विश्व भूगोल के सवाल कठिन रहे। तार्किक प्रश्न व विज्ञान से सवाल ठीक रहे। यूपी विशेष से पूछे गए सवाल आसान लगे।
-धनंजय दूबे