फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rickshaw puller died under suspicious circumstances

Deoria News: संदिग्ध परिस्थितियों में रिक्शा चालक की मौत, पुलिस बिना बताए कर दिया अंतिम संस्कार

Thu, 27 Apr 2023 01:30 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।। Published by: vivek shukla Updated Thu, 27 Apr 2023 01:30 PM IST
सार

एसओ वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि छपिया जयदेव में संदिग्ध परिस्थितियों में रिक्शा चालक की मौत होने की शिकायत मिली है। परिवारीजनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
rickshaw puller died under suspicious circumstances
मृतक युवक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले के छपिया जयदेव गांव में बृहस्पतिवार भोर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक रिक्शा चालक की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिवार में मातम छा गया। माता-पिता और भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव और क्षेत्र में युवक के परिवारिक कलह से जहर खाकर जान देने की चर्चा है। परिजनों ने पुलिस को बिना बताए शव का छोटी गण्डक घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। शिकायत पर पहुंची पुलिस घर वालों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

 
भटनी थाना क्षेत्र के छपिया जयदेव गांव निवासी गुलाब कुशवाहा का 23 वर्षीय बेटा श्याम सुंदर रिक्शा चलाता था। बुधवार की रात किसी बात को लेकर उसका मां से विवाद हो गया। इससे नाराज होकर वह बिना खाना खाए सो गया। बृहस्पतिवार भोर में काम पर जाने के लिए परिजनों ने उसे जगाने का प्रयास किया तो उसकी मौत हो चुकी थी। इससे परिवार में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: दुष्कर्म कर वीडियो बनाया और फिर सोशल मीडिया पर किया वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। उसी समय परिवारीजनों ने बिना पुलिस को सूचित किए शव का अंतिम संस्कार छोटी गण्डक नदी घाट कर दिया। इसके बाद घटना को लेकर गांव और क्षेत्र में चालक के जहर खाकर जान देने की बात होने लगी।

सूचना पर पहुंची पुलिस परिवारीजनों से पूछताछ कर रही है। एसओ वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि छपिया जयदेव में संदिग्ध परिस्थितियों में रिक्शा चालक की मौत होने की शिकायत मिली है। परिवारीजनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed