{"_id":"57cdaba44f1c1b3d3b31798d","slug":"retired-teacher-and-outstanding-work-honored","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त एवं उत्कृष्ठ कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त एवं उत्कृष्ठ कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित
देवरिया
Updated Mon, 05 Sep 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने शिक्षकों को सम्मानित किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। सोमवार को शिक्षक दिवस पर स्कूलों, कॉलेजों में समारोह आयोजित कर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया गया। शिक्षकों ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। शिक्षक संघ की ओर से ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में विकास क्षेत्र के सेवानिवृत्त हुए एवं उत्कृष्ठ कार्य करने वाले शिक्षकों को अंगवस्त्रम व प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अजीत जायसवाल ने कहा कि शिक्षक ही अच्छे समाज का सृजन करता है। बेहतर शिक्षा से ही व्यक्ति, देश व समाज को नए ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य करते हैं। बीईओ पंकज मौर्य ने कहा कि शिक्षक ही ऐसा व्यक्ति है जो व्यक्तित्व का निर्माण करता हैं, हमें बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ अच्छा संस्कार देने के लिए प्रतिबद्ध होना होगा।
कार्यक्रम को अशोक सिंह, आदित्य नारायण गुप्ता, संजीव दुबे, सुशील यादव आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता अनिरुद्ध राय व संचालन पंकज शुक्ला ने की। इस मौके पर दुर्गेश उपाध्याय, अरुण सिंह, श्रवण कुमार गुप्त, राजकुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, देवेंद्र सिंह, गणेश प्रसाद दूबे आदि मौजूद रहे। विकास क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षक अभिमन्यू तिवारी, सुरेंद्र राव, रामसबुझ कुशवाहा, चंद्रिका यादव व रामा गुप्ता एवं बेहतर कार्य करने पर शिक्षक कैलाश बाबू, रविप्रकाश तिवारी, पवन कुमार, शेषनाथ, नीरज, फिरदौस फातमा, शालिनी राय, गौतम शिल्पकार, राममुर्ति, एवं अन्नू सिंह को अंगवस्त्रम व प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
वहीं विद्यालय में इस वर्ष नामांकन के लक्ष्य से अधिक छात्रों का नामांकन करने पर प्रा0 विद्या0 परसिया देवार हरिजन बस्ती, प्रा0 विद्या0 लबकनी गंगा एवं प्रा0 विद्या0 देईडीहां के प्रधानाचार्य को पुरस्कृत किया गया। दूसरी ओर पैना रघुनाथ सिंह इंटर कालेज पैना में सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन् के जन्मदिन शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक डॉ बीके सिंह ने कहा कि शिक्षकों द्वारा बच्चों में जज्बा पैदा करने की आवश्यकता है। इनके अंदर ज्ञान की भूख पैदा करनी होगी और शिक्षक उस भूख को अपने द्वारा दी हुई शिक्षा से भरने का काम करेगें। कार्यक्रम में ईश्वरचंद्र तिवारी, चंद्रभूषण तिवारी, शाह आलम एवं गणेश मिश्र ले अपने विचार रखे।
अध्यक्षता घनश्याम सिंह व संचालन जयप्रकाश मिश्र ने किया। इस अवसर पर सतेंद्र उपाध्याय, बाल गोविंद सिंह, पुन्नी लाल, मनोज भारती, विष्णू उपाध्याय, अटल सिंह, सुनील उपाध्याय, जहीर अहमद, दिलीप सिंह, बृजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।