{"_id":"6a0770ce53b4b6d52605738d","slug":"report-on-theft-in-two-liquor-shops-deoria-news-c-208-1-deo1019-181903-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शराब की दो दुकानों में हुई चोरी के मामले में रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शराब की दो दुकानों में हुई चोरी के मामले में रिपोर्ट
Sat, 16 May 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 16 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। स्थानीय कस्बे और मुसैला स्थित अंग्रेजी और बीयर की कंपोजिट दुकानों में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों तक पहुंचने में जुटी है।
खुखुंदू गांव निवासी रीना सिंह पत्नी रवि सिंह के नाम से खुखुंदू कस्बे में अंग्रेजी और बीयर की कंपोजिट दुकान संचालित होती है। रवि ने दुकान और गोदाम का ताला तोड़कर बिक्री का 40 हजार रुपये नकदी और करीब दो लाख की शराब चोरी होने की पुलिस से शिकायत की थी। जैसे ही पुलिस को चोरी की खबर लगी। मौके पर स्थानीय पुलिस और स्वाट टीम जांच-पड़ताल में जुट गई।
हालांकि, खुखुंदू कंपोजिट दुकान में लगा डीवीआर भी चोर उठा ले गए है। ऐसे में यहां से तो पुलिस को चोरों के खिलाफ कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है। मगर मुसैला कंपोजिट दुकान में शटर और ताला तोड़कर हुई चोरी की कोशिश में चोरों की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के सहारे ही चोरों की पहचान कर धड़पकड़ में जुटी है।
विज्ञापन
उधर, पुलिस ने शुक्रवार को खुखुंदू निवासी रीना सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी है। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि फुटेज खंगाला जा रहा है। बहुत जल्द चोरी की घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।