{"_id":"57069ecc4f1c1b8024c81378","slug":"repair-of-roads-encompass","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद सराफ मंडल ने वित्तमंत्री का प्रतीकात्मक ब्रह्मभोज किया। ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद सराफ मंडल ने वित्तमंत्री का प्रतीकात्मक ब्रह्मभोज किया।
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
गोरयाघाट में खस्ताहाल सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर लोगों ने धरना दिया।
देवरिया में गन्ना किसान/मजदूर संघर्ष मोर्चा ने सड़क की बदहाली समेत अन्य समस्याओं को लेकर गोरयाघाट पर धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि सरकारों की उदासीनता से सड़क निर्माण ठप है। राहगीरों को आए दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही फसल मुआवजा वितरण में धांधली का आरोप लगाया। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
किसान नेता शिवाजी राय की अगुवाई में संगठन से जुड़े लोग गुरुवार को गोरयाघाट पर एकत्र हुए। गोरयाघाट-कंचनपुर और महुआनी चौराहा से सोनूघाट की बदहाल सड़क के विरोध में धरने पर बैठ गए। किसान नेता शिवाजी राय ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य बेहद सुस्त है। इसके चलते एक वर्ष से अधिक का समय बीत गया है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
किसानों को फसलों की क्षतिपूर्ति की धनराशि वितरित करने में मनमानी की जा रही है। बैंक वाले कर्ज वसूलने के लिए दबाव बना रहे हैं। इसके चलते किसानों की परेशानी बढ़ गई है। सरकार और जनप्रतिनिधियों को किसानों से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जनसमस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो चक्का जाम किया जाएगा। सभा को हरेराम राय, अवधेश यादव, सुरेंद्र कुशवाहा ने संबोधित किया। इस दौरान कैलाश, सुनील शाह, हरेंद्र दीक्षित,चंद्रिका निषाद, बबलू, निर्भय राय, राजू पासवान, नंद मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।