फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Relief from traffic jam, roadways buses will not be parked on the road

Deoria News: जाम से निजात, सड़क पर नहीं खड़ी होंगी रोडवेज बसें

Sun, 08 Feb 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 08 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Relief from traffic jam, roadways buses will not be parked on the road
सलेमपुर। तीन करोड़ 17 लाख 19 हजार रुपये की लागत से बन रहे सलेमपुर बस स्टेशन का करीब 90 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि मार्च में सलेमपुर आने-जाने वाली अनुबंधित बसें स्टेशन से चलने लगेंगी।
विज्ञापन

बस स्टेशन के मेन गेट के पास लगे बिजली के पोल हटाने व कुछ अन्य छोटे-छोटे कार्य ही बाकी हैं। पोल को हटाने के लिए परिवहन निगम के जेई और ठेकेदार बिजली निगम के अधिकारियों को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन

सलेमपुर में आए दिन लग रहे जाम को देखते हुए राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम की पहल पर शासन ने सलेमपुर में बस स्टेशन के निर्माण के लिए अनुमति दी। तहसील प्रशासन ने बस स्टेशन के लिए नगर पंचायत के राजस्व गांव सलाहाबाद स्थित आईटीआई और कृषि विभाग की जमीन को चिह्नित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धन अवमुक्त होने के बाद निगम ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। वर्तमान समय में टिकट घर, हाल, शौचालय समेत अन्य कार्य पूरा कर लिया गया है।

ठेकेदार के मुताबिक केवल टिकट घर का फर्श बाकी है, उसे भी एक सप्ताह के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। गेट के पास लगे बिजली के पोल के कारण कुछ काम अभी अधूरा है। पोल हटते ही उन्हें भी पूरा कर लिया जाएगा।
31 मार्च तक निर्माण कार्य पूरा कर लेना है। उम्मीद है कि जल्द ही परिवहन निगम लोकार्पण कराकर स्टेशन से बसों का संचालन शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed