फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rehman's father said- I have lost faith in the police

Deoria News: रहमान के पिता बोले-पुलिस से उठ चुका है भरोसा

Wed, 16 Apr 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 16 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Rehman's father said- I have lost faith in the police
24 जून 22 को गला और पैर की अंगुलियां काटकर की गई थी रहमान की हत्या
विज्ञापन

तीन साल में पुलिस की चार टीमें भी नहीं कर सकी हत्याकांड का खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। लार के बाजार वार्ड निवासी 17 वर्षीय रहमान की 24 जून 2022 को धारदार हथियार से गला रेत और पैर की अंगुलियां काट हत्या कर दी गई थी। शव मेहरौना कौषड मार्ग पर मिला था। हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई थीं। तीन साल बाद भी पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में नाकाम रही है। बेटे के हत्यारोपियों को बेनकाब कराने के लिए पिता सलीम पुलिस के अधिकारियों से कई बार मिलकर खुलासे की मांग कर चुके हैं। उनका कहना है कि अब लार पुलिस से भरोसा उठ चुका है। बेटे के हत्यारोपियों को पुलिस बेनकाब कर पाएगी या नहीं, अब समझ से परे लग रहा है।
सनद रहे लार नगर के बाजार वार्ड के सलीम व्यवसायी हैं। 23 जून 2022 को दूसरे नंबर का बेटा रहमान शाम को जल्द लौटने की बात कहकर घर से बाइक गया था। देर रात तक नहीं लौटा। 24 जून की सुबह हत्या कर फेंका गया शव मेहरौना कौषड मार्ग पर मिला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर वारदात की छानबीन में जुट गई। तत्कालीन एसपी ने चार टीमें गठित कर वारदात के पर्दाफाश के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची फाॅरेंसिक टीम ने साक्ष्य के लिए नमूने एकत्र किए थे। इसके अलावा पुलिस ने नगर के पांच सौ से अधिक लोगों को बुलाकर गोपनीय तरीके से पूछताछ कर बयान दर्ज किया। लार और पिपरा बांध जाने वाले पुल तक के रास्ते में पड़ने वाले सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसमे रहमान जाते दिखा था। इसी के आधार पर टीम जांच कर वारदात की कड़ी जोड़ रही थी, मगर अब तह तक नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...

कोट
मामला उनके संज्ञान में नहीं है। तीन साल पहले की वारदात है, जानकारी जुटा रहा हूं। वारदात के खुलासे का पुनः प्रयास किया जाएगा।
-दीपक शुक्ला, सीओ सलेमपुर
..

तीन हजार से अधिक मोबाइल खंगाल चुकी है पुलिस

रहमान के हत्यारोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस तीन हजार से अधिक मोबाइल नंबरों को गोपनीय तरीके से सर्विलांस पर लगा ट्रेस कर चुकी है। बावजूद इसके वारदात से जुड़ा कोई ठोस सबूत नहीं मिल सका है। छह से अधिक थानेदार भी बदल चुके हैं, मगर कोई भी वारदात के खुलासे के करीब नहीं पहुंच सका।

..

पुलिस की गाड़ी की आवाज सुन दरवाजे पर दौड़ जाती है रहमान की मां

रहमान की मां माहेतिलत ने कहा कि बेटे की हत्या हुए तीन साल हो चुके हैं। जब भी पुलिस की गाड़ी घर के सामने से सायरन बजाते हुए निकलती है तो लगता है कि बेटे के हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह देखने के लिए वह दरवाजे पर दौड़ आती हैं। जब पुलिस को खाली हाथ देखती हूं तो उदास होकर लौट जाती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed