{"_id":"6935d6c43bd22d05d602d9ea","slug":"reel-made-at-highway-police-chowki-goes-viral-deoria-news-c-205-1-ksh1006-150296-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हाईवे पुलिस चौकी में बनाई रील, वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हाईवे पुलिस चौकी में बनाई रील, वायरल
विज्ञापन
कसया। नगर स्थित हाईवे चौकी का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो में तीन युवक चौकी परिसर में रील बनाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में चौकी का दरवाजा खुला हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि मौके पर कोई भी पुलिसकर्मी दिखाई दे रहे हैं। इसकी पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिस चौकी हाईवे थाना कसया का बोर्ड स्पष्ट दिखाई दे रहा है। वीडियो में एक युवक खड़े होकर वीडियो बनाता है, फिर मेज के पास रखी प्लास्टिक की कुर्सी पर बैठ जाता है, जबकि दो अन्य युवक चौकी पर लगी सीमेंटेड बेंच पर बैठे हुए नजर आते हैं। पूरे वीडियो में न तो चौकी प्रभारी और न ही कोई अन्य पुलिसकर्मी दिख रहा है।
ऐसे में वायरल रील पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती प्रतीत हो रही है। इस मामले में कसया थाना प्रभारी अभिनव मिश्रा ने बताया कि वीडियो पुराना है। रील बनाने वाले युवकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांग ली है। भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा न करने का आश्वासन दिया है। साथ ही वायरल वीडियो को सोशल मीडिया से हटा दिया गया है।