{"_id":"647a3072da00fd5f7c0c3628","slug":"red-cross-will-train-one-teacher-of-every-school-for-first-aid-deoria-news-c-7-1-191324-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हर विद्यालय के एक-एक अध्यापक को फर्स्ट एड के लिए प्रशिक्षित करेेगा रेडक्रॉस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हर विद्यालय के एक-एक अध्यापक को फर्स्ट एड के लिए प्रशिक्षित करेेगा रेडक्रॉस
विज्ञापन
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रेडक्रॉस सोसाइटी कार्यकारिणी की हुई बैठक।विज्ञप्ति
डीएम की अध्यक्षता में रेडक्राॅस सोसाइटी की कार्यकारिणी की हुई बैठक
ब्लड डोनेशन को बढ़ावा देने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाए रेडक्राॅस : डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रेडक्राॅस सोसाइटी कार्यकारिणी, प्रबंधन समिति की बैठक बृहस्पतिवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें रेडक्राॅस सोसाइटी से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया गया। इसमें रेडक्रॉस के सचिव अखिलेंद्र शाही ने विद्यालयों एवं कॉलेजों में फर्स्ट एड की ट्रेनिंग का प्रस्ताव रखा, जिस पर जिलाधिकारी ने सहमति व्यक्त की और जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में एक-एक अध्यापक को रेडक्राॅस की तरफ से फर्स्ट एड की ट्रेनिंग दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि सीपीआर सहित सभी फर्स्ट एड का प्रशिक्षण जरूरी है। प्रशिक्षित नोडल व्यक्ति विद्यालय व कॉलेज में किसी भी आकस्मिक स्थिति में विद्यार्थियों को तात्कालिक राहत पहुंचाने में सक्षम होगा।
डीएम ने जनपद में रेडक्रॉस सोसायटी के योगदान की सराहना की। कहा कि बाढ़ राहत एवं विभिन्न आगजनी की घटनाओं के समय रेडक्राॅस ने पीड़ितों को राहत पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि रेडक्राॅस सोसायटी ब्लड डोनेशन को बढ़ावा देने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाए और प्रतिमाह न्यूनतम दो रक्तदान शिविर का आयोजन करें।
विज्ञापन
बैठक में रेडक्रॉस के स्थायी कार्यालय के लिए भूमि उपलब्ध कराने का मुद्दा भी उठा। डीएम ने एसडीएम सदर को प्राथमिकता के आधार पर भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस दौरान रेडक्राॅस के यूनिफार्म रूल्स के अनुसार रेडक्राॅस के प्रशासनिक कार्यक्रमों के आयोजन एवं वित्तीय व्यवस्था संचालन के संबंध में विचार, वित्तीय सत्र 2022-23 के आय-व्यय की प्रस्तुति, वित्तीय सत्र 2023-24 के प्रस्तावित आय-व्यय पर विचार, रेडक्राॅस की ओर से डीडीआरसी के संचालन कार्यों की समीक्षा तथा भविष्य में सफल संचालन के लिए कारपस फंड बनाने पर विचार, राज्य मुख्यालय से प्राप्त एंबुलेंस एवं पैथाॅलाजिकल टेस्टिंग वैन के संचालन के लिए वाहन चालक, सहयोगी, रख-रखाव एवं भंडार कक्ष की व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई।
इस दौरान सीएमओ डॉ. राजेश झा, इंडियन रेडक्राॅस सोसाइटी देवरिया के सभापति रमेश चंद्र सिंह, उप सभापति डॉ. टीपी सिंह, उपाध्यक्ष, सचिव अखिलेंद्र शाही, वरिष्ठ कोषाधिकारी कुलदीप सरोज, डीआईओएस डॉ. विनोद राय, नवनीत अग्रवाल और सुमित मिश्रा आदि मौजूद थे।