फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Recovery in the name of investigation, two arrested

जांच के नाम पर वसूली, दो पकड़े

Thu, 16 Jun 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Thu, 16 Jun 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Recovery in the name of investigation, two arrested
समाजवादी पेंशन के नाम वसूली से नाराज महिलाओं ने प्रदर्शन किया
लार में समाजवादी पेंशन की जांच के नाम पर रकम वसूल रहे दो युवकों को लोगों ने पकड़ लिया। इसकी जानकारी होने पर मोहल्ले वालों की भीड़ जुट गई। वसूली गई रकम वापस करने के बाद लोगों ने दोनों को छोड़ दिया। इससे नाराज महिलाओं ने प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन


लार नगर के लोगों का आरोप है कि समाजवादी पेंशन के नाम पर जमकर धांधली की गई है। नगर में अधिकांश अपात्र लोग इसका लाभ पा रहे हैं। गुरुवार को दो युवक अपने आप को एनजीओ के वर्कर बताकर नगर के शास्त्री नगर मोहल्ले में समाजवादी पेंशन पाने वाले लोगों से दो-दो सौ रुपये वसूल रहे थे। रुपये नहीं देने पर अपात्र होने की बात कहते हुए समाजवादी पेंशन बंद कराने की बात कह रहे थे। मोहल्ले के बीस से अधिक लोगों ने रकम दे दी। इसको लेकर लोगों और दोनों युवकों के बीच बहस होने लगी।
विज्ञापन


भागने की कोशिश कर रहे युवकों को लोगों ने पकड़ लिया। एक घंटे तक दोनों युवकों को लोगों ने बैठाए रखा। दोनों युवक सलेमपुर तहसील क्षेत्र के रहने वाले हैं। नगर पंचायत कार्यालय में भी समाजवादी पेंशन की जांच कराने की लोगों ने जानकारी ली तो ऐसी कोई जांच नहीं होने की बात सामने आई। बाद में माफी मांगने और वसूली गई रकम वापस करने के बाद लोगों ने दोनों को छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed