फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   recovery at retired grp police house

फरार रिटायर्ड आरपीएफ सिपाही का घर कुर्क हुआ

Tue, 17 Mar 2020 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
recovery at retired grp police house
कुर्की करने के लिए साकेत नगर मुहल्ले में पहुंची बरहज पुलिस। - फोटो : DEORIA
फरार रिटायर्ड आरपीएफ सिपाही का घर हुआ कुर्क
विज्ञापन

पुलिस बिना किसी से पूछे घर में हुई दाखिल, शोर मचाने पर भीड़ जुटी
मुरादाबाद में ड़्यूटी के दौरान दर्ज हुआ था केस
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भ्रष्टाचार के आरोप में फरार चल रहे रिटायर्ड आरपीएफ सिपाही के घर कोर्ट के आदेश पर बरहज थाने की पुलिस ने कुर्की की। अचानक पुलिस के उसके घर पहुंचने और सभी कमरों की छानबीन करने से परिवार के सदस्य शोर मचाने लगे और लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में सच्चाई जानने के बाद लोग शांत हुए।

बरहज थाना क्षेत्र के बड़का गांव निवासी रमाकांत यादव आरपीएफ में सिपाही के पद पर कार्यरत है। इन दिनों देवरिया के पूर्वी साकेत नगर में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहता है। करीब 25 वर्ष पूर्व मुरादाबाद जीआरपी थाने में इसके खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज हुआ था। इस मुकदमे में फरार चल रहे रिटायर्ड सिपाही को कोर्ट से बार-बार नोटिस दिया जा रहा था, लेकिन कोर्ट के नोटिस को नजरअंदाज कर रहा था। मुरादाबाद कोर्ट ने रमाकांत का घर कुर्क करने का आदेश दिया। मंगलवार को बरहज थाने के दरोगा डॉ. पिंटू यादव के नेतृत्व में पांच से अधिक पुलिसकर्मी बड़का गांव पहुंचे। वहां मालूम हुआ कि रमाकांत ज्यादा दिनों से पूर्वी साकेत नगर में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहता है। दोपहर में बिना नंबर के स्कार्पियो से पुलिस वाले फिल्मी अंदाज में रमाकांत यादव के घर पहुंचे और किसी से बिना पूछे घर के अंदर दाखिल हो गए। घर वाले अचानक पुलिस को देखकर घबरा गए और शोर मचाने लगे। तलाशी के दौरान आरोपी रमाकांत नहीं मिला। उसके बाद पुलिस वाले उसके रिश्तेदार की दुकान पर गए। मोबाइल से रमाकांत सेे बात किए लेकिन उसने सामने आने से इन्कार कर दिया। पुन: पुलिस वाले उसके घर गए और कुर्की की कार्रवाई पूरी कर उक्त ससमान पड़ोसी मंतोष यादव की सुपुर्दगी में दे दिए। दरोगा डॉ. पिंटू यादव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर कुर्की की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed