फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Receive call number on mobile of DJ operator deleted, around shock

Deoria News: डीजे संचालक के मोबाइल पर रिसीव कॉल नंबर डिलीट, शक के घेरे में करीबी

Thu, 14 Aug 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 14 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Receive call number on mobile of DJ operator deleted, around shock
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। क्षेत्र के बंजरिया गांव में डीजे संचालक 35 वर्षीय हीरालाल शर्मा की रहस्यमय मौत किसी मिस्ट्री से कम नहीं है। वारदात की रात उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया था।

इसके बाद वह घर से चला गया था, मगर पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि रिसीव फोन नंबर मोबाइल से डिलीट कर दिया गया है। हीरालाल की पत्नी नीतू का कहना है कि बच्चों ने वह नंबर हटा दिया, मगर पुलिस इस बयान को लेकर संदेह में है और पत्नी पर पैनी नजर रख रही है। पुलिस का मानना है कि वारदात की रात आया कॉल और उसका नंबर डिलीट होना, मामले की गुत्थी सुलझाने में अहम कड़ी साबित हो सकती है। यही कारण है कि पुलिस हीरालाल और उसकी पत्नी के करीब डेढ़ दर्जन परिचितों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर खंगाल रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed