फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Reagent finished, thyroid test not being done

Deoria News: रयिजेंट समाप्त, नहीं हो रही थायराइड जांच, भटक रहे मरीज

Tue, 23 May 2023 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Reagent finished, thyroid test not being done
मेडिकल कॉलेज के पैथालॉजी विभाग के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों की लगी भीड़।संवाद
मेडिकल कालेज में चार दिन से निराश लौट रहे मरीज, बाहर से अधिक दाम में करा रहे जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में थायराइड जांच में इस्तेमाल होने वाला रियजेंट समाप्त हो गया है, जिससे जांच चार दिन से बंद है। हर रोज करीब सौ मरीजों को निराश लौटना पड़ रहा है। ज्यादा दिक्कत महिलाओं को हो रही है। मजबूरी में उन्हें निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है, जहां तीन से पांच सौ रुपये कीमत चुकानी पड़ रही है।
मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए आने वाले तथा भर्ती मरीजों की ब्लड की जांच के लिए डॉक्टर लिखते हैं। हर रोज करीब चार सौ मरीजों का जांच के लिए रजिस्ट्रेशन होता है। एक मरीज की कम से कम चार जांच होती है। इसमें सौ से अधिक मरीजों की थायराइड जांच होती है, जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक होती है। कुछ को थायराइड प्रोफाइल तो कुछ को टीएसएच, टी3, टी4 जांच करानी होती है। चार दिन से जांच के प्रयोग होने वाला रियजेंट समाप्त हो गया है, जिससे थायराइड जांच बंद है। लाइन में एक घंटे इंतजार करने के बाद जब मरीज रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पहुंच रहे हैं तो जांच न होने की जानकारी होने पर मायूस होना पड़ रहा है। मरीजों को निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है, जहां जांच के लिए तीन से पांच सौ रुपये कीमत चुकानी पड़ रही है। वहीं दूर-दराज से आए लोग वापस लौटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

----------------
इलाज के लिए आई तो डॉक्टर ने ब्लड जांच कराने को कहा। कतार में खड़ा रहने के बाद काउंटर पर पहुंची तो पता चला कि थायराइड जांच नहीं होगी। इसके लिए फिर आना होगा। आने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बबिता देवी, रामगुलाम टोला
------------
पत्नी की जांच कराने पहुंचा तो सभी जांच नहीं हो पा रही है। डॉक्टर ने थायराइड की जांच कराकर रिपोर्ट दिखाने को कहा है। पर यहां ने होने से दिक्कत हो रही है। मजबूरी में बाहर से करानी होगी।

छोटेलाल, रामपुर कारखाना
----------
मेडिकल कॉलेज में थायराइड जांच प्रभावित हुई है। रियजेंट मंगाने की प्रक्रिया की जा रही है। जल्द ही सामग्री उपलब्ध हो जाएगी। इसके बाद जांच शुरू हो जाएगी।
डॉ. एचके मिश्रा, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed