फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Reached PHC Bhaluani late night DM, gave instructions

Deoria News: देर रात पीएचसी भलुअनी पहुंचे डीएम, दिए निर्देश

Mon, 20 Jul 2026 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Reached PHC Bhaluani late night DM, gave instructions
देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शनिवार की देर रात्रि करीब 11 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भलुअनी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों के उपचार, प्रसव केंद्र तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। मौके पर रहे चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने प्रसव केंद्र का निरीक्षण कर प्रसव पंजिका का अवलोकन किया। प्रत्येक प्रसव मामले की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि अस्पताल में आने वाली सभी गर्भवती महिलाओं का प्रसव सुरक्षित, सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से कराया जाए। डीएम के निरीक्षण के समय एक गर्भवती महिला प्रसव के लिए अस्पताल पहुंची थी। इसके संबंध में उन्होंने ड्यूटी पर तैनात एएनएम एवं स्टाफ नर्स को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रसव सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने रात में ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने मरीजों के बेहतर उपचार, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता तथा सभी मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि प्रत्येक मरीज के उपचार में संवेदनशीलता बरती जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि मरीज इलाज से संतुष्ट होकर जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अस्पताल में अधिक से अधिक संस्थागत प्रसव कराने के निर्देश दिए। प्रसव सेवाओं को सुगम एवं सुरक्षित तरीके से हर हाल में सुनिश्चित करने को कहा।
इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed