फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rauniyar community celebrated the birth anniversary of Hemchandra Vikramaditya

Deoria News: रौनियार समाज ने मनाई हेमचंद्र विक्रमादित्य की जयंती

Mon, 09 Oct 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 09 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Rauniyar community celebrated the birth anniversary of Hemchandra Vikramaditya
रौनियार समाज की ओर से आयोजित ​हेमचंद्र बिक्रमादित्य  जयंती समाराेह में मंचासीन अति​थि।
देवरिया। रौनियार समाज की ओर से महाराजा हेमचंद्र विक्रमादित्य जयंती समारोह एवं विजय दिवस रविवार को कोतवाली रोड स्थित एक होटल में धूमधाम से मनाया गया। सदस्यों ने इनके चित्र पर माल्यार्पण कर इनके दिखाए आदर्श, संघर्ष और मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। साथ ही समाज का दो करोड़ रुपए का ट्रस्ट बनाने का भी प्रण लिया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि प्रो.कृष्ण भान अग्रहरि ने कहा कि वैश्य समाज अलग-अलग विखरा है। ब्राह्मण समाज से सीख लेकर, रौनियार, जायसवाल, तेली, मद्धेशिया, अग्रवाल,बरनवाल, सभी को वैश्य समाज बनना पड़ेगा। संचालन कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष पारसनाथ गुप्त ने कहा कि केंद्र की अन्य पिछड़ा वर्ग सूची में हमारा समाज शामिल नहीं है। पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश का रौनियार समाज गजट जारी करने की मांग की जा रही है। अब इसके लिए रिट याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जाएगा। इसके लिए जिला अध्यक्ष अधिवक्ता विष्णु प्रकाश गुप्ता को नामित भी किया गया है। कार्यक्रम को हरेंद्र जायसवाल, प्रेमलता देवी, शिव कुमार रौनियार ने भी संबोधित किया। मौके पर महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष के रुप में चंद्रावती देवी को मनोनित किया गया। साथ ही दो नगर पंचायतों के चेयरमैन भाटपाररानी से प्रेमलता देवी तथा तमकुहीराज से जयप्रकाश रौनियार को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान दिलीप कुमार रौनियार, कृष्ण मोहन गुप्त, विजय कुमार गुप्ता, सुरेश प्रसाद गुप्ता, हरिश्चंद्र रौनियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed