{"_id":"62bf3edd39224f013c6f15d8","slug":"rath-yatra-of-saket-bihari-reveals-in-city-deoria-news-gkp442313810","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर भ्रमण पर निकले साकेत बिहारी, दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर भ्रमण पर निकले साकेत बिहारी, दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
विज्ञापन

बरहज। नगर के आजाद नगर दक्षिणी स्थित मंगर शाह सोना मंदिर से शुक्रवार को साकेत बिहारी, नीलकंठ महादेव मंदिर से भोले भंडारी नगर भ्रमण पर निकले। उनके दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह लोगों ने फूलों की वर्षा कर प्रभु की आरती उतारी। रथ खींचने के लिए लोगों में होड़ लगी थी।
दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे सोना मंदिर से साकेत बिहारी और नीलकंठ महादेव का रथ प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचा। वहां भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। थाना मार्ग पर प्रभु का रथ डाकघर से होते हुए मुख्य चौक और नगरपालिका के रास्ते बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज आश्रम गेट पर पहुंचा। जगह-जगह लोगों ने प्रभु की आरती उतारी। छतों और खिड़कियों से प्रभु के दर्शन के लिए लालायित महिलाओं ने उनके आगमन पर पुष्प वर्षा की। रथ यात्रा में हाथी-घोड़े, डीजे, बैंडबाजा, तुरहा शोभा बढ़ा रहे थे। जबकि देवी-देवताओं की झांकी आकर्षण के केंद्र में रही। मौके पर नीलकंठ महादेव मंदिर के पुजारी मुन्ना सूरदास, साकेत बिहारी मंदिर के पुजारी अनिल पांडेय, रामकेश्वर जायसवाल, हरिशंकर चौरसिया, मनोज गुप्त, जयप्रकाश जायसवाल, शिवसहाय बर्नवाल, अनिल बर्नवाल, संजय बर्नवाल, श्याम जायसवाल, अजीत जायसवाल, धर्मेँद्र जायसवाल, जितेंद्र भारत, रमाशंकर जायसवाल, संजय जायसवाल आदि शामिल रहे।
नगरपालिका ने सजाया मार्ग, सतर्क रही पुलिस
बरहज। साकेत बिहारी और नीलकंठ महादेव के नगर भ्रमण पर पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। जबकि नगरपालिका की ओर से सड़कों पर चूना आदि गिराकर सजाया गया था। रथ यात्रा के दौरान जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। शांति व्यवस्था बहाल रखने को लेकर स्थानीय सहित मदनपुर, मईल, भलुअनी, सलेमपुर पुलिस, चार उपनिरीक्षक, 13 कांस्टेबल, और पांच महिला अरक्षी तैनात किया गया था। मौके पर एसडीएम गजेंद्र सिंह, सीओ पंचल लाल, ईओ चंद्रकृष्ण पांडेय, आनंद सिंह, थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र, सुुुुभाष पांडेय, अमरनाथ सोनकर, शेषनाथ कन्नौजिया, सुनील कुमार, वीरेंद्र चौहान, राहुल यादव, अखिलेश यादव, सोनित शर्मा, आशीष कुमार, ज्योति, प्रिया, कशिश, खुशबू, सुप्रिया, स्नेहा, सीमा, जया आदि मौजूद रहे।