Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rapti's water is not fit for drinking... Fishermen's livelihood in danger

Deoria News: पीने लायक नहीं राप्ती का पानी...मछुआरों की आजीविका पर संकट

Thu, 02 Jul 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 02 Jul 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Rapti's water is not fit for drinking... Fishermen's livelihood in danger
प्रदूषित राप्ती नदी के किनारे मरी मछलियां, जुटरहे जानवर और पंछी। फ़ोटो संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

रुद्रपुर। पूरी तरह से प्रदूषित हो चुकी आमी नदी के पानी से राप्ती नदी भी प्रदूषित हो गई है। रुद्रपुर इलाके के तटवर्ती गांवों के लोग अब इस पानी का उपयोग करने से बच रहे हैं।
यहां तक की अपने पशुओं नदी की ओर लेकर भी नहीं जा रहे हैं। छुट्टा पशु भी नदी का पानी पीने नहीं जा रहे हैं। इससे वह पानी के लिए तड़प रहे हैं। यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में इस नदी का हाल भी आमी नदी जैसा हो जाएगा।
विज्ञापन

नदी के जलीय पर्यावरण को बचाने के लिए रुद्रपुर के विधायक जयप्रकाश निषाद अब इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे।
करीब एक सप्ताह पहले आमी नदी में गोरखपुर के औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी ने अपना जहरीला पानी छोड़ दिया था। इस पानी से राप्ती नदी का पानी भी काला हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करहकोल के पास नदी में मछलियां तड़प कर मरने लगी हैं। मरी मछलियां नदी के किनारों पर आ रही हैं, जिससे बदबू उठने लगी है। मछलियों के सड़न से उठ रही बदबू तिघरा मराछी बांध तक पहुंच रही है। करहकोल पुल से होकर गोरखपुर, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ जिले को जाने वाले लोग भी आते-जाते हैं।

नदी में आए कचरे से सबसे अधिक नुकसान मछुआरों को हुआ है। तिघरा से लेकर मराछी तक करहकोल, तिघरा, माझा नरायन, नीबा, हड़हा, बनकट, कोड़री, भेड़ी, एकौना गांव के समीप मछली पकड़ने के लिए मछुआरों को पट्टा मिला है। जहरीले पानी से मछलियों के मरने से मछुआरों का नुकसान हो रहा है। गांवों घूमने वाले छुट्टा पशु भी नदी के किनारे बदबू से पानी पीने नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed