फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Raped a girl after entering her house, case registered

Deoria News: घर में घुसकर युवती से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Tue, 12 Dec 2023 11:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 12 Dec 2023 11:49 AM IST
विज्ञापन
Raped a girl after entering her house, case registered
शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन


बरियारपुर। घर में सो रही युवती के साथ एक युवक ने रविवार की रात घर में घुसकर दुष्कर्म किया। युवती के शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोगों ने युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई करने के बाद पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में युवक पर केस दर्ज दर्ज किया है। सीओ सलेमपुर ने पीड़िता का बयान दर्ज किया है।
मामला दो समुदाय का होने के चलते सोमवार को पूरे दिन दोनों गांवों का माहौल गर्म रहा। इसको लेकर दोनों गांव में पुलिस दिन भर दौड़ती रही। बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात भोजन के बाद एक युवती कमरे में सोने चली गई। आधी रात को उसे कमरे में किसी के होने का एहसास हुआ, तो उसकी नींद खुल गई। युवती ने लाइट जलाई तो कमरे में मौजूद युवक पीड़िता से जबरदस्ती करने लगा। युवती ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी मुंह दबाकर युवती की पिटाई करने लगा। युवती के बेवश होने के बाद उसने दुष्कर्म किया। इस बीच आवाज सुनकर बगल के कमरे में सोए परिजन भी उठ गए। अपने आप को घिरता देख आरोपी मौके से भागने लगा।
विज्ञापन

इसी दौरान ग्रामीणों भी जुट गए और आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी युवक की पहचान पड़ोस गांव के युवक के रूप में हुई। गांव वालों ने युवक की पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक पर दुष्कर्म, मारपीट और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि एक गांव में घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला आया है। आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed