फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rape case on pac cepoy

पीएसी जवान ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Tue, 07 Jul 2020 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
rape case on pac cepoy
पीएसी जवान ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

गोंडा जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र का रहने वाला है पीएसी जवान
पीएसी जवान पर दुष्कर्म और तीन अन्य पर धमकी का केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले पीएसी जवान समेत चार लोगों पर सदर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म और धमकी देने का केस दर्ज किया है। पीएसी जवान सीतापुर जिले में तैनात है। केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। वह गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

गौरीबाजार इलाके के एक गांव की रहने वाली युवती शहर में किराए का कमरा लेकर पढ़ाई करती है। युवती का कहना है कि गोंडा जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र के दुर्जनपुर पंचुमी गांव निवासी जय चौहान की उसके गांव में रिश्तेदारी है। यहां आया तो उससे दोस्ती बढ़ गई और बातचीत होने लगी। कहा कि जय चौहान बार-बार यहां आने लगा और शादी की बात कहकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। कहता था कि पीएसी का रिजल्ट आने वाला है। पीएसी में भर्ती होने पर शादी कर लेंगे। एक शादी समारोह में उसके परिवार के लोग भी मिले और शादी की बात की। युवती का कहना है कि पीएसी में भर्ती होने के बाद 14 नवंबर को जय चौहान सीतापुर से छुट्टी लेकर देवरिया मेरे कमरे में आया। तीन दिन रहकर दुष्कर्म किया। अब शादी से इन्कार कर रहा है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस ने पीएसी जवान जय चौहान पर दुष्कर्म, उसके पिता गुलाब चौहान, बुआ माया देवी और बुआ के बेटे दीपक चौहान के खिलाफ धमकी देने का केस दर्ज किया है। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed