फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rani Lakshmi Bai's team was victorious in the Rangoli competition.

Deoria News: रंगोली प्रतियोगिता में रानी लक्ष्मीबाई की टीम रही विजयी

Sun, 12 Nov 2023 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Rani Lakshmi Bai's team was victorious in the Rangoli competition.
बरहज। क्षेत्र के कपरवार स्थित शारदा सीताराम इंटरमीडिएट काॅलेज में शनिवार को दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें रानी लक्ष्मीबाई की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कक्षा 10वीं की छात्राओं की रानी लक्ष्मीबाई टीम ने राम-सीता के तपसी वेश का आकर्षक रंगोली सजाया हुआ था। जबकि आठवीं की महक विश्वकर्मा और कक्षा पांचवीं की रितू सिंह की टीम दूसरे, तीसरे स्थान पर रहीं। दूसरी ओर पीएडी एकेडमी और महेन के रामाश्रय यादव सेवा एवं शिक्षण संस्थान, आरएस कान्वेंट स्कूल में पर्यावरण को प्रदूषित होने से रोकने के लिए छात्रों ने पटाखा न फोड़ने का संकल्प लिया। मौके पर प्रबंधक बलवंत यादव, गिरीश सिंह, प्रधान अभय यादव, प्रधानाचार्य शंभूशरण सिंह, कृष्ण चंद्र मिश्र, पुरुषोत्तम मिश्र, संजय गौतम, महेश्वर मिश्र, नागेंद्र राय, बीके विश्वकर्मा, राहुल तिवारी, सुनीता सिंह, काजल सिंह, जागृति श्रीवास्तव, अकांक्षा दूबे, चंदा विश्वकर्मा, शालिनी विश्वकर्मा, रंजना मिश्रा, गोरखनाथ यादव, वाल्मीकि यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed