फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ran over eight hundred chit fund company

आठ लाख लेकर भाग गई चिटफंड कंपनी

Sun, 03 Jul 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Sun, 03 Jul 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Ran over eight hundred chit fund company
प्रदर्शन किया । - फोटो : अमर उजाला
 नगर की एक चिट फंड कंपनी दस से अधिक महिलाओं से आठ लाख रुपये लेकर भाग गई। इस कंपनी के खिलाफ पूर्व में कुछ लोगों ने रुपये लेकर भागने का केस दर्ज कराया था। महिलाओं की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उनके बयान को जांच में शामिल किया है। इसके पूर्व भी लोगों का रकम लेकर कई चिटफंड कंपनियां फरार हो चुकी हैं।  
विज्ञापन

नगर के बस स्टैंड के समीप एक चिटफंड कंपनी संचालित होती थी। इसके एजेंट कमीशन के चक्कर में लोगों को कम दिनों में दोगुना रकम होने का झांसा देकर रुपये जमा कराते थे। तीन माह पूर्व कंपनी के वर्कर फरार हो गए। इसकी जानकारी होने पर लोगों ने एजेंटों को पकड़ना शुरू किया। इसके बाद मामला कोतवाली पहुंचा। इसी मामले में पुलिस कुछ लोगों की तहरीर पर पूर्व में चिटफंड कंपनी के वर्करों के खिलाफ केस दर्ज कर चुकी है। दोपहर में रामपुर बुजुर्ग गांव की रहने वाली इद्रावती, गीता, मांती देवी, रजडीहा की चॉदमती, सुशीला, धनपुरवा की पार्वती, राधिका आदि महिलाए कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर कंपनी के वर्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सभी महिलाओं से अलग-अगल रकम जमा करने की जानकारी किया। इन महिलाओं का दो लाख से अधिक रुपये वर्कर्स ने हड़पा है। इसके पूर्व जो मुकदमा दर्ज हुआ है उसमें सात लाख रुपये लोगों को लेकर फरार होने का जिक्र किया गया है। इस बाबत एसआई शशिकांत पांडेय ने बताया कि महिलाओं का बयान दर्ज किया गया है। पूर्व में हुए मुकदमें में इनको भी शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed